Home Technology WiFi Router DSL Port : Wi-Fi राउटर में क्यों होता है DSL...

WiFi Router DSL Port : Wi-Fi राउटर में क्यों होता है DSL पोर्ट? जानें इसका असली काम

0

DSL का पूरा नाम डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन (Digital Subscriber Line) है. यह इंटरनेट यूज करने की एक तकनीक है, जिसमें टेलीफोन की कॉपर वायर के जरिए घरों तक इंटरनेट पहुंचाया जाता है. इसके लिए राउटर में अलग से DSL पोर्ट दिया जाता है, जिसमें फोन लाइन को कनेक्ट किया जाता है.

DSL तकनीक की खासियत यह है कि इसमें इंटरनेट और फोन कॉल के लिए अलग-अलग तारों की जरूरत नहीं पड़ती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दोनों के सिग्नल अलग-अलग फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं. फोन कॉल कम फ्रीक्वेंसी वाले बैंड पर चलती है, जबकि इंटरनेट डेटा के लिए दूसरे बैंड का यूज होता है.

DSL पोर्ट देखने में भले ही दूसरे कनेक्शन पोर्ट जैसा लगे, लेकिन इसमें सामान्य Ethernet केबल नहीं लगती है. इसके लिए RJ11 कनेक्टर का यूज किया जाता है, जिसका साइज करीब 6mm x 9.5mm होता है. वहीं Ethernet केबल में RJ45 कनेक्टर मिलता है, जिसका साइज करीब 6mm x 11mm होता है.

DSL कनेक्शन के लिए ऐसे डिवाइस की जरूरत होती है, जिसमें मॉडम और राउटर दोनों मौजूद हों. मॉडम फोन लाइन से इंटरनेट प्रोवाइडर के सिग्नल रीसीव करके उन्हें Ethernet डेटा में बदलता है. इसके बाद राउटर Wi-Fi और LAN पोर्ट की मदद से इंटरनेट को दूसरे डिवाइस तक पहुंचाता है.

DSL तकनीक मुख्य रूप से दो तरह की होती है. जिसमें पहला ADSL होता है. इसका यूज मुख्य रूप से घरों में होता है. इसमें अपलोडिंग के मुकाबले डाउनलोडिंग की स्पीड ज्यादा मिलती है. वहीं दूसरा VDSL है. यह DSL का ज्यादा मॉर्डन और तेज वर्जन है. इसमें डाउनलोड स्पीड 100Mbps और अपलोड स्पीड 50Mbps तक पहुंच सकती है.

समय के साथ इंटरनेट कनेक्शन के लिए फाइबर तकनीक का यूज बढ़ा है. कॉपर वायर वाले DSL कनेक्शन की तुलना में फाइबर पर काफी ज्यादा स्पीड मिल सकती है. इसी वजह से DSL तकनीक का यूज घट रहा है और आज बाजार में DSL सपोर्ट वाले राउटर भी कम देखने को मिलते हैं.

Published at : 17 Nov 2026 10:26 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version