Wednesday, November 18, 2026
spot_img
HomeTechnologyHMD 2320 Flip 4G : अब फ्लिप फोन भी रखेगा आपकी लोकेशन...

HMD 2320 Flip 4G : अब फ्लिप फोन भी रखेगा आपकी लोकेशन का हिसाब, HMD ला रहा नया 4G फोन

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • HMD 2320 Flip 4G जीपीएस, एसओएस बटन के साथ आएगा.
  • इसमें दो डिस्प्ले, यूनीसोक टी107 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद.
  • 0.3MP कैमरा, 1450mAh बैटरी, 4G कनेक्टिविटी सुविधा है.
  • यह फोन बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से अनुकूल हो सकता है.

HMD 2320 Flip 4G : स्मार्टफोन के दौर में भी फ्लिप फोन की अपनी अलग पहचान बनी हुई है. अब इस पुराने डिजाइन वाले फोन में भी ऐसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जो आमतौर पर स्मार्टफोन में चर्चा का विषय रहते हैं. HMD एक नए फ्लिप फोन पर काम कर रही है, जिसका नाम HMD 2320 Flip 4G बताया जा रहा है. इस फोन की खास बात इसका GPS आधारित रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग फीचर हो सकता है. इसके अलावा इसमें SOS बटन और पुश-टू-टॉक कम्युनिकेशन जैसी सुविधाएं मिलने की भी चर्चा है. फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च या फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

GPS ट्रैकिंग और SOS बटन होंगे खास फीचर्स

HMD 2320 Flip 4G में सबसे खास फीचर GPS आधारित रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग हो सकता है. इसके जरिए फोन की लोकेशन को ट्रैक किया जा सकेगा. इसके अलावा इसमें पुश-टू-टॉक कम्युनिकेशन की सुविधा भी मिलने की उम्मीद है. फोन में अलग से SOS बटन दिए जाने की बात सामने आई है. लीक के अनुसार, HMD इस फोन में डॉकिंग सपोर्ट और हियरिंग एड कम्पैटिबिलिटी (HAC) भी दे सकती है. इन फीचर्स को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी इसे खासतौर पर बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार कर सकती है.

दो डिस्प्ले के साथ आ सकता है HMD का नया फ्लिप फोन

लीक के मुताबिक, HMD 2320 Flip 4G  में दो डिस्प्ले दिए जा सकते हैं. इसमें अंदर की तरफ 2.4 इंच की LCD स्क्रीन और बाहर की तरफ 1.77 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. फोन बंद रहने पर भी बाहरी स्क्रीन पर जरूरी जानकारी देखी जा सकेगी. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T127 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसके साथ 64MB रैम और 128MB इंटरनल स्टोरेज मिलने की बात कही गई है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकेगा. फोटोग्राफी के लिए फोन में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें – कैमरे में 200MP का दम, बैटरी भी बड़ी! OPPO Reno 17 सीरीज लॉन्च

बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए मिलेंगे ये ऑप्शन

HMD 2320 Flip 4G में 1,450mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसे USB Type-C पोर्ट से चार्ज किया जा सकेगा. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.0, 2.4GHz Wi-Fi और FM रेडियो मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया जा सकता है. फोन में सिंगल नैनो सिम स्लॉट होगा, जो 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करेगा.

यह भी पढ़ें – Netflix vs JioHotstar: Netflix या JioHotstar, कम खर्च में किस पर मिलेगा ज्यादा एंटरटेनमेंट?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments