Tuesday, November 17, 2026
spot_img
HomeTechnologyUS Flights Halted: तांबे के तार ने कैसे रोकीं US की फ्लाइट्स,...

US Flights Halted: तांबे के तार ने कैसे रोकीं US की फ्लाइट्स, कैसे जाम हो गए सिग्नल?

US Flights Halted: अमेरिका में 13 नवंबर 2026 को अचानक हवाई यातायात पूरी तरह से ठप पड़ गया. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी FAA को देशभर में विमानों के टेकऑफ पर रोक लगानी पड़ी जिससे हजारों फ्लाइट्स लेट हुईं और रद्द हो गईं. शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद कोई बड़ा साइबर हमला हुआ है लेकिन जब असली वजह सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया. 

दरअसल यह परेशानी एक पुराने तांबे के तार यानी कॉपर वायर को आधुनिक फाइबर ऑप्टिक केबल से बदलने के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुई. यह कोई घर में इस्तेमाल होने वाला आम इंटरनेट केबल नहीं था. यह FAA के उस बेहद खास कम्युनिकेशन नेटवर्क का हिस्सा था जो एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर और दूर-दराज के रेडियो सिस्टम को आपस में जोड़ता है. चलिए बताते हैं कि आखिर एक तार बदलने के चक्कर में पूरे अमेरिका के हवाई सिग्नल कैसे जाम हो गए.

तांबे के तार से फाइबर ऑप्टिक तक का सफर

तांबा यानी कॉपर बिजली और इलेक्ट्रिकल सिग्नल को बहुत आसानी से आगे बढ़ाता है इसलिए दशकों से टेलीफोन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में इसका इस्तेमाल होता आ रहा है. जमीन पर बिछे इन तारों के जरिए कंट्रोल सेंटर अलग-अलग रेडियो साइट्स से जुड़े रहते हैं जिससे पायलट और कंट्रोलर के बीच बातचीत होती है. लेकिन समय के साथ यह सिस्टम पुराना पड़ गया था इसलिए FAA इसे आधुनिक फाइबर ऑप्टिक केबल से अपग्रेड कर रहा है.

कॉपर वायर जहां इलेक्ट्रिकल सिग्नल भेजता है वहीं फाइबर ऑप्टिक केबल में डेटा रोशनी की रफ्तार से आगे बढ़ता है. इसमें एक साथ बहुत ज्यादा डेटा भेजा जा सकता है और मैग्नेटिक गड़बड़ी का असर भी नहीं होता. अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी के मुताबिक FAA के एक दूर-दराज के सेंटर पर ठेकेदार कंपनी L3Harris पुराने कॉपर वायर को फाइबर नेटवर्क से बदलने का काम कर रही थी लेकिन इसी अपग्रेड के दौरान पूरा नेटवर्क क्रैश हो गया.

US Flights Halted: तांबे के तार ने कैसे रोकीं US की फ्लाइट्स, कैसे जाम हो गए सिग्नल?

राउटर की एक गलती ने कैसे जाम किए सिग्नल

अपग्रेड का काम चल ही रहा था कि नेटवर्क में लगे एक राउटर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह जरूरत से ज्यादा डेटा भेजने लगा. अधिकारियों के अनुसार यह राउटर हर 4 से 5 सेकंड में 1000 से ज्यादा कनेक्शन की कोशिशें करने लगा. इस भारी दबाव का असर नेटवर्क के बाकी राउटर्स पर भी पड़ा और देखते ही देखते पूरा सिस्टम जाम होने लगा. इसका नतीजा यह हुआ कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में कम्युनिकेशन और रडार से मिलने वाली जानकारी रुक-रुक कर आने लगी. 

कई क्षेत्रीय कंट्रोल सेंटरों में पायलटों से संपर्क करने और रडार फीड देखने में दिक्कत शुरू हो गई. चूंकि अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम कई सेंटरों के आपसी तालमेल से चलता है इसलिए एक छोटे इलाके की इस गड़बड़ी ने कई बड़े सेंटरों के काम को प्रभावित कर दिया. हालांकि जांच में किसी साइबर हमले के सबूत नहीं मिले लेकिन सिग्नल जाम होने से खतरा काफी बढ़ गया था.

US Flights Halted: तांबे के तार ने कैसे रोकीं US की फ्लाइट्स, कैसे जाम हो गए सिग्नल?

यह भी पढ़ें:  ATM Machine Technology: ATM मशीन कैसे गिनती है नोट, अंदर कौन सी टेक्नोलॉजी काम करती है?

सुरक्षा के लिए चार घंटे रोकी गईं सभी उड़ानें

हवाई सफर में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर का रोल बहुत अहम होता है. कंट्रोलर ही रडार की मदद से पायलट को रास्ता, ऊंचाई, मौसम और आसपास उड़ रहे दूसरे विमानों की जानकारी देते हैं. अगर पायलट और कंट्रोलर के बीच संपर्क टूट जाए या रडार डेटा सही न मिले, तो आसमान में विमानों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखना नामुमकिन हो जाता है.

इसी बड़े खतरे को भांपते हुए FAA ने तुरंत सभी नए विमानों के टेकऑफ पर रोक लगा दी. जो विमान पहले से हवा में थे उन्हें तय सुरक्षा नियमों के तहत सुरक्षित लैंड कराया गया. करीब चार घंटे से ज्यादा समय तक लगी इस रोक के बाद सिस्टम को ठीक किया गया. 

यह भी पढ़ें: iPhone Scam: चोरी हुए iPhone को ढूंढने के नाम पर नया स्कैम, भूलकर भी न करें ये गलती

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments