Sunday, November 15, 2026
spot_img
HomeTechnologyVi Data Voucher: महंगे OTT का खर्च होगा कम, Vi के 35...

Vi Data Voucher: महंगे OTT का खर्च होगा कम, Vi के 35 रुपये वाले वाउचर में खास फायदा

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह वाउचर ऐड-ऑन है, एक्टिव प्लान होना जरूरी.

Vi Data Voucher : आजकल मोबाइल पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म का यूज किया जाता है. किसी को हिंदी फिल्मों का शौक है तो कोई वेब सीरीज और रीजनल कंटेंट देखना पसंद करता है, लेकिन इन प्लेटफॉर्म पर पसंदीदा कंटेंट देखने के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है. ऐसे में मोबाइल रिचार्ज के अलावा OTT पर भी पैसे खर्च करने पड़ते हैं. इसी बीच Vodafone Idea (Vi) ने अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा डेटा वाउचर पेश किया है, जिसमें कम कीमत में इंटरनेट डेटा के साथ OTT का फायदा भी मिल रहा है.

इसकी कीमत सिर्फ 35 रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को एक नहीं, बल्कि अपनी पसंद के दो OTT प्लेटफॉर्म चुनने का ऑप्शन मिलता है, हालांकि इस वाउचर को खरीदने से पहले इसकी वैलिडिटी और यूज से जुड़ी कुछ बातें जानना जरूरी है.

कितने दिनों तक मिलेगा दो OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन?

इस वाउचर का सबसे खास फायदा इसके साथ मिलने वाला OTT सब्सक्रिप्शन है. इसमें यूजर्स को Vi Movies & TV ऐप के जरिए अपनी पसंद के दो प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म चुनने का मौका मिलता है. इन प्लेटफॉर्म पर हिंदी, अंग्रेजी और रीजनल भाषाओं का कंटेंट उपलब्ध है. इसमें Sony LIV, JioHotstar, Shemaroo और K-ड्रामा देखने के लिए Playflix जैसे ऑप्शन शामिल हैं. खास बात यह है कि OTT सब्सक्रिप्शन की वैलिडिटी 28 दिनों की है. डेटा की सात दिन की अवधि खत्म होने के बाद भी यूजर्स अगले 21 दिनों तक चुने हुए OTT प्लेटफॉर्म का फायदा उठा सकेंगे, हालांकि इस सब्सक्रिप्शन के तहत कंटेंट देखने की सुविधा सिर्फ मोबाइल पर मिलेगी.

35 रुपये के वाउचर में कितना मिलेगा डेटा?

Vi के इस नए वाउचर की कीमत 35 रुपये है. इसे यूजर्स अपने मौजूदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ ऐड-ऑन के तौर पर यूज कर सकते हैं. इसमें कुल 1GB डेटा दिया जा रहा है, जिसकी वैलिडिटी 7 दिनों की है. यूजर्स को उनके डिवाइस की क्षमता के हिसाब से 4G या 5G डेटा मिलेगा. अगर सात दिनों के भीतर पूरा डेटा यूज नहीं होता है, तो बचा हुआ डेटा वैलिडिटी खत्म होने के बाद एक्सपायर हो जाएगा.

यह भी पढ़ें – Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन, Outlook, Teams समेत कई सेवाएं ठप

बिना एक्टिव प्लान के नहीं मिलेगा फायदा

Vi का 35 रुपये वाला वाउचर कोई अलग रिचार्ज प्लान नहीं है. यह एक ऐड-ऑन वाउचर है, इसलिए इसका यूज करने के लिए यूजर्स के नंबर पर पहले से वैलिडिटी वाला एक्टिव प्रीपेड प्लान होना जरूरी है. यह उन लोगों के लिए काम का ऑप्शन हो सकता है, जो मोबाइल पर फिल्में और सीरीज देखते हैं और अलग से OTT सब्सक्रिप्शन पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें – Geyser Buying Guide: 4 लोगों के परिवार के लिए कितने लीटर का गीजर सही? जानें क्षमता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments