Wednesday, November 11, 2026
spot_img
HomeTechnologyGeyser Warning Signs: गीजर बदलने का आ गया है समय? दिखें ये...

Geyser Warning Signs: गीजर बदलने का आ गया है समय? दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं अलर्ट

अगर गीजर की टंकी के नीचे या आसपास बार-बार पानी दिखाई देता है, तो यह लीकेज का संकेत हो सकता है. लंबे समय तक यूज होने से टंकी के अंदर जंग लग सकती है. धीरे-धीरे इसके पार्ट्स कमजोर होने पर उसमें दरार या छेद हो सकते हैं.

ऐसी स्थिति में सिर्फ कोई बाहरी हिस्सा बदलने से समस्या ठीक नहीं होती है, हालांकि हर लीकेज का मतलब गीजर खराब होना नहीं है. ढीले कनेक्शन, खराब ड्रेन वाल्व या पानी की भाप जमने से भी ऐसा हो सकता है. इसलिए टेक्नीशियन से जांच कराना जरूरी है.

अगर नल से आने वाला गर्म पानी पीला, भूरा या जंग जैसा दिखाई देने लगा है, जबकि ठंडा पानी साफ है, तो गीजर में परेशानी हो सकती है. इसकी एक वजह टंकी के अंदर जंग लगना भी है. टंकी वाले गीजर में एनोड रॉड जंग से बचाव करती है, लेकिन समय के साथ यह खुद घिस जाती है. इसे समय पर बदलने से गीजर की उम्र बढ़ सकती है. अगर एनोड रॉड और दूसरी जरूरी चीजों की जांच के बाद भी पानी का रंग नहीं सुधरता, तो टंकी में अंदरूनी खराबी हो सकती है.

अगर गीजर गर्म होते समय पॉपिंग, गड़गड़ाहट या धमक जैसी आवाजें निकाल रहा है, तो इसकी वजह टंकी में जमा मिनरल और गंदगी हो सकती है. पानी में मौजूद मिनरल धीरे-धीरे नीचे बैठकर सख्त परत बना लेते हैं. इससे गर्म होने की प्रक्रिया प्रभावित होती है और आवाजें आने लगती हैं. टंकी की सफाई से कई बार यह समस्या ठीक हो जाती है. लेकिन सफाई के बाद भी आवाजें जारी रहें, खासकर पुराने गीजर में, तो उसे बदलना चाहिए.

अगर गीजर का गर्म पानी जल्दी खत्म हो जाता है या पानी गर्म होने में पहले से ज्यादा समय लगता है, तो यह भी खराबी का संकेत है. टंकी में मिनरल जमा होने से गर्मी ठीक से ट्रांसफर नहीं हो पाती और गीजर की क्षमता प्रभावित होती है, हालांकि घर में लोगों की संख्या बढ़ने या एक साथ कई जगह गर्म पानी यूज होने से भी ऐसा हो सकता है. इलेक्ट्रिक गीजर में खराब थर्मोस्टेट या हीटिंग एलिमेंट भी इसकी वजह हो सकते हैं. टेक्नीशियन की मदद से इनकी जांच कराएं.

अगर गीजर में हर कुछ समय बाद नई परेशानी आने लगी है और मरम्मत पर लगातार पैसे खर्च हो रहे हैं, तो नया गीजर खरीदना बेहतर फैसला हो सकता है.  इसके अलावा गीजर की उम्र भी मायने रखती है. टैंक वाले गीजर आमतौर पर 10 से 15 साल चलते हैं, जबकि टैंकलेस मॉडल 20 साल से ज्यादा चल सकते हैं.

Published at : 11 Nov 2026 06:58 AM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments