Monday, November 9, 2026
spot_img
HomeTechnologyEnergy Saving Appliances: 5 स्टार या इन्वर्टर मॉडल, जानें कौन सा अप्लायंस...

Energy Saving Appliances: 5 स्टार या इन्वर्टर मॉडल, जानें कौन सा अप्लायंस बचाता है ज्यादा बिजली

Energy Saving Appliances: जब भी हम नया एसी, फ्रिज,टीवी या कोई दूसरा अप्लायंस लेने शोरूम जाते हैं. तो सेल्समैन की बातों में आकर अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं. अक्सर हम समझ नहीं पाते कि आखिर 5-स्टार रेटिंग वाला मॉडल लिया जाए या फिर इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला ज्यादा सही रहेगा. क्योंकि इन माॅडल्स में बिजली की  बचत होती है. लेकिन परेशानी तब आती है जब लोग 5-स्टार और इन्वर्टर मॉडल को दो अलग-अलग चीजें मान लेते हैं. 

असल में ये दोनों ही बिजली बचाने वाले ही हैं. बस इनके काम करने का तरीका थोड़ा अलग है. आज के समय में मार्केट में स्मार्ट अप्लायंसेज की भरमार है और सही जानकारी न होने की वजह से हम कई बार गलत चीज घर ले आते हैं. इसलिए जान लीजिए किस माॅडल में ज्यादा बिजली की बचत होगी. 

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कैसे करती है काम?

सबसे पहले बात करते हैं इन्वर्टर टेक्नोलॉजी की जिसे लेकर लोगों के मन में सबसे ज्यादा गलतफहमी रहती है. बहुत से लोगों को लगता है कि यह घर में लगे पावर बैकअप वाले इन्वर्टर से जुड़ी कोई चीज है. जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. अप्लायंसेज में इन्वर्टर का सीधा सा मतलब है कि उसकी मोटर या कंप्रेसर अपनी स्पीड को जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकता है. पुराने जमाने के नॉन-इन्वर्टर एसी या फ्रिज एक ही स्पीड पर चलते थे और ठंडक पूरी होने पर अचानक बंद हो जाते थे. 

फिर जैसे ही तापमान बढ़ता वे पूरी ताकत के साथ दोबारा चालू होते थे जिससे बिजली की खपत बहुत ज्यादा होती थी. वहीं इन्वर्टर मॉडल कभी पूरी तरह बंद नहीं होता. बल्कि कमरा या फ्रिज ठंडा होने के बाद एकदम स्लो स्पीड पर चलने लगता है. इससे बिजली का झटका नहीं लगता और लगातार एक जैसी कूलिंग मिलती रहती है. जो आपकी बिजली की खपत को काफी हद तक कम कर देती है.

Energy Saving Appliances: 5 स्टार या इन्वर्टर मॉडल, जानें कौन सा अप्लायंस बचाता है ज्यादा बिजली

5 स्टार रेटिंग का बिजली के बिल पर असर

अब समझते हैं कि अप्लायंस के ऊपर लगे स्टार्स का क्या चक्कर होता है. भारत में ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी यानी BEE की तरफ से हर इलेक्ट्रॉनिक सामान को 1 से लेकर 5 तक स्टार दिए जाते हैं. इसका मतलब है कि जितने ज्यादा स्टार होंगे वह मशीन उतनी ही कम बिजली खाएगी. आज के समय में आपको जो भी 5-स्टार एसी या फ्रिज मार्केट में मिलेंगे उनमें से ज्यादातर पहले से ही इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं. लेकिन अगर आप एक 3-स्टार इन्वर्टर मॉडल और एक 5-स्टार इन्वर्टर मॉडल की तुलना करेंगे. 

तो 5-स्टार वाला अप्लायंस हमेशा बाजी मार लेगा. 5-स्टार वाले मॉडल में बेहतर इंसुलेशन, बड़ी कंडेंसर कॉइल और ज्यादा एडवांस कंप्रेसर लगा होता है. यह न सिर्फ स्पीड कंट्रोल करता है बल्कि कम से कम यूनिट्स खर्च करके ज्यादा कूलिंग देता है. अगर आपका अप्लायंस दिन में आठ से दस घंटे या उससे ज्यादा चलता है तो 5-स्टार रेटिंग वाला मॉडल साल भर में आपके हजारों रुपये आसानी से बचा सकता है.

Energy Saving Appliances: 5 स्टार या इन्वर्टर मॉडल, जानें कौन सा अप्लायंस बचाता है ज्यादा बिजली

यह भी पढ़ें: Gift For Diwali: दिवाली गिफ्ट के लिए बेस्ट हैं 2000 रुपये से कम के ये 5 गैजेट्स, देखें यहां

आपके लिए कौन सा ऑप्शन रहेगा सबसे ज्यादा फायदेमंद?

अब मुद्दे की बात पर आते हैं कि आपको अपनी जेब और जरूरत के हिसाब से क्या खरीदना चाहिए. अगर आप फ्रिज खरीद रहे हैं तो आंख बंद करके 5-स्टार इन्वर्टर मॉडल लें क्योंकि फ्रिज चौबीसों घंटे चालू रहता है और यहां बिजली की बचत सबसे ज्यादा मायने रखती है. वहीं अगर बात एसी की है तो आपको अपने इस्तेमाल के घंटे देखने होंगे.

अगर आप साल में सिर्फ तीन-चार महीने और रोजाना महज चार से पांच घंटे ही एसी चलाते हैं. तो 3-स्टार इन्वर्टर एसी आपके लिए एकदम सही है. क्योंकि 5-स्टार एसी खरीदने में जो आप 8 से 10 हजार रुपये एक्स्ट्रा देंगे उतनी बिजली आप कम इस्तेमाल में बचा ही नहीं पाएंगे. लेकिन अगर आपके घर में एसी दिन-रात चलता है, तो थोड़ा महंगा पड़ने के बावजूद 5-स्टार इन्वर्टर मॉडल ही लें. 

यह भी पढ़ें: Diwali Photography: दिवाली पर फोन से खींच रहे हैं पटाखों की फोटो, इन कैमरा सेटिंग्स से आएगी शानदार तस्वीर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments