Sunday, November 8, 2026
spot_img
HomeTechnologyDSLR Photography Tips : आसमान की अनोखी रोशनी को कैमरे में कैसे...

DSLR Photography Tips : आसमान की अनोखी रोशनी को कैमरे में कैसे करें कैद? जानें DSLR के 7 सीक्रेट्स

रात में अच्छी तस्वीर लेने के लिए कैमरे को ऑटो मोड की जगह मैनुअल (M) मोड पर सेट करें. इससे आप ISO, अपर्चर और शटर स्पीड को अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं. कम रोशनी में बेहतर फोटो लेने के लिए इन तीनों सेटिंग्स पर कंट्रोल जरूरी है.

अंधेरे में कैमरे का ऑटोफोकस सही तरीके से काम नहीं कर पाता है. ऐसे में लेंस को मैनुअल फोकस पर रखना बेहतर है. दूर मौजूद किसी तारे या रोशनी पर फोकस करें. इसके अलावा लेंस को इनफिनिटी फोकस पर सेट करने से भी मदद मिल सकती है.

ISO से पता चलता है कि कैमरा कम या ज्यादा रोशनी में तस्वीर कितनी अच्छी तरह ले सकता है. रात में शुरुआत के लिए ISO 800 या 1600 रख सकते हैं. अगर आसमान में रोशनी कम है, तो इसे बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है, हालांकि बहुत ज्यादा ISO करने से तस्वीर में नॉइज आ सकता है.

कैमरे में ज्यादा रोशनी लाने के लिए लेंस का अपर्चर जितना हो सके उतना खुला रखें. इसके लिए f/1.4 से f/2.8 की सेटिंग अच्छी रहती है. अगर आपके लेंस में यह ऑप्शन नहीं है, तो f/4 पर भी तस्वीर ले सकते हैं.

तारों की साफ तस्वीर लेने के लिए शटर स्पीड 6 से 20 सेकंड के बीच रखकर शुरुआत करें. ज्यादा देर तक शटर खुला रहने से तारों की रोशनी लकीरों जैसी दिखाई देने लगती है. वहीं रंगीन आसमानी रोशनी की तस्वीर लेते समय करीब 3 सेकंड की शटर स्पीड से शुरुआत कर सकते हैं.

लंबे एक्सपोजर के दौरान कैमरे में हल्की सी हलचल भी तस्वीर को धुंधला कर सकती है. इससे बचने के लिए मजबूत ट्राइपॉड का इस्तेमाल करें. इससे कैमरा एक जगह स्थिर रहेगा और तस्वीर ज्यादा साफ आएगी.

सिर्फ आसमान और तारों की तस्वीर लेने की जगह उसमें पेड़, पहाड़, इमारत या झील जैसे आसपास के नजारे भी शामिल करें. इससे फोटो में गहराई आएगी और तस्वीर ज्यादा अट्रैक्टिव दिखेगी.

Published at : 08 Nov 2026 08:18 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments