Saturday, November 7, 2026
spot_img
HomeTechnologyकैसे काम करता है टैंकलेस गीजर? जानें कितना फायदेमंद

कैसे काम करता है टैंकलेस गीजर? जानें कितना फायदेमंद

अब सवाल उठता है कि बिना टैंक के यह पानी गर्म कैसे करता है. दरअसल इसके काम करने का तरीका बेहद स्मार्ट और सीधा है. जब आप गर्म पानी का नल खोलते हैं तो ठंडा पानी पाइप के जरिए सीधे इस गीजर के अंदर जाता है. इसके अंदर एक बेहद पावरफुल हीटिंग एलिमेंट या कॉइल लगी होती है. जैसे ही पानी का फ्लो शुरू होता है, सेंसर एक्टिव हो जाते हैं और यह कॉइल तुरंत तेज गर्म होकर बहते हुए पानी को सेकंडों में गर्म कर देती है.

टैंकलेस गीजर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको गर्म पानी के लिए 15 से 20 मिनट तक इंतजार नहीं करना पड़ता है. स्विच ऑन करते ही नल से तुरंत गर्म पानी आना शुरू हो जाता है. इसके अलावा स्टोरेज गीजर में एक बार टैंक खाली होने पर दूसरे व्यक्ति को नहाने के लिए फिर से पानी गर्म होने का वेट करना पड़ता है लेकिन टैंकलेस गीजर में ऐसी कोई दिक्कत नहीं आती है. जब तक नल चालू रहेगा आपको लगातार गर्म पानी मिलता रहेगा.

बिजली की बचत के मामले में भी यह गीजर काफी फायदेमंद साबित होता है. टैंक वाले गीजर में पानी भरा रहता है और थर्मोस्टेट उसे गर्म बनाए रखने के लिए बार-बार बिजली खींचता है जिसे स्टैंडबाय हीट लॉस कहते हैं. वहीं टैंकलेस गीजर तभी बिजली खर्च करता है जब आप नल खोलते हैं. नल बंद होते ही इसकी हीटिंग अपने आप रुक जाती है. इस तरह यह बिना वजह बिजली बर्बाद होने से बचाता है और हर महीने आपके बिजली के बिल को कम रखता है.

आज के समय में शहरों के फ्लैट्स और अपार्टमेंट्स में बाथरूम काफी छोटे होने लगे हैं. जहां 15 या 25 लीटर का बड़ा गीजर लगाने से पूरी जगह घिर जाती है. ऐसे में टैंकलेस गीजर एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर आया है. इसका स्लिम और मॉडर्न डिजाइन न सिर्फ दीवार पर कम जगह घेरता है, बल्कि देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है. आप इसे बाथरूम के अलावा किचन के सिंक के पास भी बर्तन धोने के लिए आराम से इंस्टॉल करवा सकते हैं.

मेंटेनेंस और उम्र के हिसाब से देखें तो भी टैंकलेस गीजर फायदेमंद है. स्टोरेज गीजर के टैंक में लगातार पानी भरे रहने से धीरे-धीरे जंग लगने, खारे पानी की परत जमने और टैंक लीक होने का खतरा बना रहता है. चूंकि टैंकलेस गीजर में पानी रुकता ही नहीं है इसलिए इसमें जंग लगने या लीकेज की समस्या न के बराबर होती है. यही वजह है कि सामान्य गीजर के मुकाबले इनकी लाइफ काफी लंबी होती है और ये सालों-साल बिना किसी बड़ी खराबी के चलते हैं.

सेफ्टी फीचर्स के मामले में आज के टैंकलेस गीजर काफी एडवांस हो चुके हैं. इनमें ऑटो कट-ऑफ, ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन और प्रेशर रिलीज वाल्व जैसे कई जरूरी सेफ्टी सिस्टम इन-बिल्ट आते हैं. कई मॉडल्स में तो डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है जिस पर आप पानी का सटीक तापमान देख सकते हैं और उसे अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं. जैसे ही पानी जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगता है इसका सेंसर तुरंत पावर सप्लाई रोक देता है जिससे किसी भी तरह के हादसे का डर नहीं रहता.

हालांकि इसे खरीदने से पहले इसकी कुछ लिमिटेशन्स को समझना भी जरूरी है. टैंकलेस गीजर तुरंत पानी गर्म करने के लिए एक साथ ज्यादा वॉट की बिजली आमतौर पर 3 किलोवाट से 5 किलोवाट इस्तेमाल करता है. इसलिए इसे लगाने के लिए आपके घर की वायरिंग मजबूत होनी चाहिए और पावर सॉकेट के साथ सही एमसीबी लगी होनी चाहिए.

कुल मिलाकर देखा जाए तो टैंकलेस गीजर छोटी फैमिली के इस्तेमाल के लिए एकदम बढ़िया है. जिन्हें तुरंत और बिना रुके गर्म पानी चाहिए होता है. भले ही इसकी शुरुआती कीमत सामान्य गीजर से थोड़ी ज्यादा लग सकती है, लेकिन बिजली की बचत और लंबी उम्र के जरिए यह कुछ ही सालों में अपनी कीमत वसूल कर लेता है. अगर आप भी गीजर की तलाश में हैं तो इस सर्दी टैंकलेस गीजर जरूर ट्राई कर सकते हैं.

Published at : 07 Nov 2026 03:11 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments