- यह अभियान 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक चलेगा.
Gigabyte Gaming Rewards : कंप्यूटर हार्डवेयर बनाने वाली कंपनी Gigabyte ने अपनी 40वीं सालगिरह के मौके पर भारत के यूजर्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया है. इसका नाम Gigabyte 40 ENTER INFINITY India रखा गया है. इस कैंपेन में यूजर्स को PC बनाने, ऑनलाइन गेम खेलने और अपने पुराने Gigabyte हार्डवेयर से जुड़ी कहानियां शेयर करने पर इनाम जीतने का मौका मिलेगा. इसमें Amazon गिफ्ट वाउचर, मॉनिटर, AORUS मर्चेंडाइज और दूसरे प्रोडक्ट शामिल हैं. यह कैंपेन 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक चलेगा.
गेम खेलकर जीतें Gigabyte मॉनिटर
Play a Run के तहत कंपनी ने AORUS Infinity Run नाम का फ्री ब्राउजर गेम पेश किया है. इसमें खिलाड़ियों को 1986 से लेकर AI के दौर तक हार्डवेयर की पांच पीढ़ियों से गुजरना होगा. हर गेम अधिकतम 90 सेकंड का होगा और इसे खेलने के लिए लॉगिन करना जरूरी नहीं है. हर दिन एक वैध एंट्री जमा की जा सकती है. सभी वैध एंट्री को हर महीने होने वाले लकी ड्रॉ में शामिल किया जाएगा, जिसमें Gigabyte मॉनिटर जीतने का मौका मिलेगा. Instagram पर @aorus_in को टैग करके #MyGigabyte के साथ स्कोरकार्ड शेयर करने वाले यूजर्स AORUS मर्चेंडाइज के गिवअवे में भी शामिल हो सकते हैं.
तीन अलग-अलग तरीकों से ले सकते हैं हिस्सा
Gigabyte ने इस कैंपेन को तीन एक्टिविटीयों में बांटा है. इनके नाम Build a Rig, Play a Run और Share Your Story हैं. खास बात है कि इन तीनों में से दो एक्टिविटीयों में बिना कोई खरीदारी किए भी हिस्सा लिया जा सकता है.
पुराने Gigabyte प्रोडक्ट की कहानी भी दिला सकती है इनाम
Share Your Story एक्टिविटी को Still Running नाम दिया गया है. इसमें यूजर्स को अपने Gigabyte हार्डवेयर से जुड़े एक्सपीरियंस शेयर करने होंगे. यूजर्स ऐसे प्रोडक्ट के बारे में लिख सकते हैं, जो आज भी उनके PC में यूज हो रहा है, किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया है या अब यूज में नहीं है. कहानियां Instagram, r/aorusin Reddit कम्युनिटी के पिन किए गए थ्रेड या ऑनलाइन फॉर्म के जरिए भेजी जा सकती हैं. इसके लिए #MyGigabyte या #ENTERINFINITYINDIA हैशटैग का यूज करना होगा.
यह भी पढ़ें – Airtel Subscriber Loss : Airtel की बढ़ी टेंशन! 78% घटे नए यूजर्स, वापस लाना पड़ा सस्ता प्लान
20 से ज्यादा इनाम जीतने का मौका
इस कैंपेन में 20 से ज्यादा इनाम रखे गए हैं, जिनमें कम से कम तीन Gigabyte प्रोडक्ट शामिल हैं. कंपनी की भारतीय टीम हर महीने Best Story, Best Second Life, Most Loyal Builder और Still Running जैसी चार कैटेगरी में विनर्स का चयन करेगी. नवंबर के विनर्स की घोषणा दिसंबर 2026 के पहले हफ्ते और दिसंबर के विनर्स की घोषणा जनवरी 2027 के पहले हफ्ते में होगी.
PC बनाने पर मिलेंगे 15,500 रुपये तक के वाउचर
Build a Rig एक्टिविटी के तहत कंपनी अपने AORUS Full House प्रोग्राम के जरिए इनाम दे रही है. इसमें यूजर्स को Gigabyte और AORUS के योग्य प्रोडक्ट खरीदकर अपना PC बिल्ड तैयार करना होगा. PC में जितनी ज्यादा प्रोडक्ट कैटेगरी शामिल होंगी, उसी आधार पर Amazon गिफ्ट वाउचर मिलेंगे. इनकी कीमत अधिकतम 15,500 रुपये तक है. कंप्लीट PC बिल्ड बनाने वाले प्रतिभागियों को AORUS मर्चेंडाइज भी मिल सकती है. वहीं कुछ खास AORUS INFINITY प्रोडक्ट खरीदने वाले यूजर्स को एक्स्ट्रा बोनस भी दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें – Jio Unlimited Data Plan : Jio का छोटा रिचार्ज, डेटा की बड़ी आजादी! 24 घंटे चलेगा अनलिमिटेड 5G
