Home Technology Phone Safety Tips: फोन चोरी होने पर भी चोर नहीं कर पाएगा...

Phone Safety Tips: फोन चोरी होने पर भी चोर नहीं कर पाएगा स्विच ऑफ, अभी ऑन करें यह सेटिंग

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • चोरों से बचाने को, फोन में पावर ऑफ पासवर्ड ऑन करें।
  • यह सेटिंग फोन को अनलॉक हुए बिना बंद होने से रोकेगी।
  • एंड्रॉइड में ‘सेटिंग्स > पासवर्ड व सिक्योरिटी’ से यह सुविधा चालू करें।
  • लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन पैनल एक्सेस भी तुरंत डिसेबल करें।

Phone Safety Tips: आजकल फोन हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है. इसमें कॉन्टैक्ट्स, फोटोज, बैंकिंग ऐप्स, यूपीआई और पर्सनल डेटा हर चीज होती है. ऐसे में अगर फोन कहीं गिर जाए या भीड़भाड़ में चोरी हो जाए तो इंसान के हाथ-पांव फूल जाते हैं. अक्सर जब कोई चोर फोन चुराता है तो वह सबसे पहला काम फोन को स्विच ऑफ करने का करता है. एक बार फोन बंद हो गया तो न उस पर घंटी बजती है और न ही उसकी लाइव लोकेशन ट्रैक हो पाती है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके ही फोन के अंदर एक ऐसी सेटिंग मौजूद है जिसे ऑन करने के बाद कोई भी चोर आपके फोन को स्विच ऑफ नहीं कर पाएगा? जी हां जब तक फोन अनलॉक नहीं होगा तब तक वह बंद भी नहीं होगा. चलिए आपको बताते हैं कि अपने फोन को चोरों से सेफ रखने के लिए आपको कौन सी सेटिंग ऑन करनी चाहिए.

कैसे ऑन करें फोन में यह सेटिंग?

आमतौर पर हमारे फोन में एक बड़ी कमी होती है कि स्क्रीन लॉक होने के बावजूद कोई भी पावर बटन दबाकर फोन को आसानी से स्विच ऑफ या रीस्टार्ट कर सकता है. इसी कमजोरी का फायदा चोर उठाते हैं और फोन हाथ लगते ही उसे तुरंत बंद कर देते हैं जिससे पुलिस या मालिक उसे ट्रैक न कर सके. लेकिन आजकल आने वाले लगभग सभी नए एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स और आईफोन में Require Password to Power Off का एक ऑप्शन दिया जाने लगा है.

जब आप इस सेटिंग को एक्टिवेट कर देते हैं तो लॉक स्क्रीन पर पावर ऑफ का बटन दबाने पर फोन तुरंत पासवर्ड, पिन या फिंगरप्रिंट मांगने लगता है. अब जाहिर सी बात है कि चोर के पास आपका पासवर्ड या फिंगरप्रिंट तो होगा नहीं इसलिए वह चाहकर भी फोन को बंद नहीं कर पाएगा और आपका फोन लगातार ऑन रहेगा.

एंड्रॉइड में इस तरह तुरंत चालू करें यह सेटिंग

अगर आप रियलमी, ओप्पो, वनप्लस या शाओमी जैसा कोई एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल करते हैं. तो इस सेटिंग को चालू करना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन की मेन Settings में जाएं. वहां नीचे स्क्रॉल करके Password & Security या Privacy वाले ऑप्शन पर टैप करें. इसके अंदर आपको System Security का एक सेक्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद आपको Require Password to Power Off  का ऑप्शन दिख जाएगा. 

बस इसके सामने बने टॉगल बटन को ऑन कर दें और अपना स्क्रीन लॉक पासवर्ड डालकर इसे कन्फर्म कर दें. वहीं अगर आपके पास सैमसंग का फोन है तो सेटिंग्स में जाकर Lock Screen ऑप्शन में जाएं और वहां Secure Lock Setting पर क्लिक करें. यहां आपको Lock Network And Security का बटन मिलेगा. जिसे ऑन करते ही आपका फोन बिना पासवर्ड के कभी स्विच ऑफ नहीं होगा. 

यह भी पढ़ें: Tubelight Technology: ट्यूबलाइट को फोड़ने पर क्यों होता है धमाका, इसमें क्यों भरी जाती है गैस?

लॉक स्क्रीन से कंट्रोल सेंटर बंद करना भी है जरूरी

सिर्फ पावर ऑफ पर पासवर्ड लगाना ही काफी नहीं है, आपको एक और काम करना जरूरी है. मान लीजिए चोर ने फोन स्विच ऑफ करने की कोशिश की और पासवर्ड की वजह से वह फेल हो गया. ऐसे में चोर दूसरा रास्ता अपनाते हैं वे लॉक स्क्रीन पर ऊपर से स्वाइप करके नोटिफिकेशन पैनल खींचते हैं और वहां से मोबाइल डेटा, लोकेशन या एयरप्लेन मोड ऑन कर देते हैं. जैसे ही फोन फ्लाइट मोड पर जाता है उसका इंटरनेट कट जाता है और लोकेशन मिलनी बंद हो जाती है. 

इससे बचने के लिए अपने फोन की सेटिंग्स में Notification and Status Bar या Lock Screem सेटिंग्स में जाएं. वहां Swipe down on the lock screen to view the notification drawer’ वाले ऑप्शन को तुरंत बंद कर दें. इसके बाद जब तक फोन अनलॉक नहीं होगा तब तक ऊपर से कोई भी सेटिंग नीचे नहीं खुलेगी. 

यह भी पढ़ें: QR Code Generation: क्या घर में बना सकते हैं क्यूआर कोड, इसमें किस तकनीक का होता है इस्तेमाल?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version