Wednesday, November 4, 2026
spot_img
HomeTechnologyXiaomi Electric Toothbrush : 190 दिन की बैटरी और कलर स्क्रीन, Xiaomi...

Xiaomi Electric Toothbrush : 190 दिन की बैटरी और कलर स्क्रीन, Xiaomi ने टूथब्रश को बनाया हाईटेक

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • प्रेशर मॉनिटरिंग, सोनिक मोटर बेहतर और सुरक्षित सफाई सुनिश्चित करते हैं.

Xiaomi Electric Toothbrush : स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट होम डिवाइस तक, टेक्नोलॉजी अब हमारी डेली की जरूरतों से जुड़ी चीजों को भी बदल रही है. इसी बीच Xiaomi ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक टूथब्रश पेश किया है, जिसमें आपको ब्रश करने के तरीके से जुड़ी जानकारी भी स्क्रीन पर मिलेगी. कंपनी ने चीन में अपना नया Mijia Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च किया है. इसमें कलर डिस्प्ले, नया सोनिक वाइब्रेशन मोटर और अपग्रेडेड ब्रश हेड दिया गया है. इसकी सबसे खास बात इसकी बैटरी है. Xiaomi का दावा है कि यह टूथब्रश एक बार फुल चार्ज होने पर 190 दिनों तक चल सकता है. तो आइए जानते हैं कि इस स्मार्ट टूथब्रश की कीमत और खास फीचर्स क्या है. 

Xiaomi इलेक्ट्रिक टूथब्रश के खास फीचर्स क्या है?

Xiaomi के नए इलेक्ट्रिक टूथब्रश में हैंडल पर कलर डिस्प्ले दिया गया है. इस स्क्रीन पर ब्रश करने का समय और मुंह के किन हिस्सों की सफाई हुई है, इसकी जानकारी रियल टाइम में दिखाई देती है. अगर आप किसी हिस्से को साफ करना भूल जाते हैं या वहां समय नहीं देते, तो स्क्रीन पर आपको दोबारा ब्रश करने का संकेत मिलेगा. कंपनी के प्रोडक्ट इमेज में ऐसे अलर्ट भी दिखाई दिए हैं, जिनमें नीचे के दाएं हिस्से को दोबारा साफ करने और कम समय तक ब्रश करने की जानकारी दी गई है. वहीं सही तरीके से सफाई पूरी होने पर स्क्रीन पर अच्छा कवरेज होने का मैसेज भी मिलता है. इस टूथब्रश में डिफॉल्ट ब्रशिंग सेशन चार मिनट का रखा गया है.

190 दिन की बैटरी और दूसरे खास फीचर्स

चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है. इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब छह घंटे लगते हैं. Xiaomi का दावा है कि फुल चार्ज पर इसकी बैटरी 190 दिनों तक चल सकती है. इसके अलावा इसे IPX8 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है. इस टूथब्रश का एक और खास फीचर टू-वे प्रेशर मॉनिटरिंग है. इसमें इंडिकेटर लाइट्स दी गई हैं, जो जरूरत से ज्यादा या बहुत कम दबाव डालने पर अलर्ट करती हैं. अगर ब्रश करते समय दांतों पर ज्यादा दबाव पड़ता है, तो डिवाइस अपने वाइब्रेशन की फ्रीक्वेंसी अपने आप कम कर देता है.

यह भी पढ़ें – LG Free Channels : OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल

नए मोटर और ब्रश हेड से लैस है डिवाइस

इसमें Xiaomi का Sonic Vibration Motor 2.0 दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, यह मोटर दांतों पर जमा प्लाक को हटाने में मदद करता है. इसमें अलग-अलग वाइब्रेशन पैटर्न भी मिलते हैं, जिन्हें ब्रशिंग के अलग-अलग मोड के हिसाब से तैयार किया गया है. इसके ब्रश हेड को भी पहले से अपग्रेड किया गया है. इसमें चारों तरफ शॉक एब्जॉर्ब करने वाला स्ट्रक्चर मिलता है. इसका सॉफ्ट रबर मटेरियल दांतों के लिए हल्का रखा गया है, जबकि डिजाइन ब्रश के रेशों को मुंह के साइज के हिसाब से मूव करने में मदद करता है.

Xiaomi इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत

Mijia Electric Toothbrush 2 Pro की रिटेल कीमत 249 युआन (करीब 35 डॉलर) रखी गई है. फिलहाल यह टूथब्रश चीन में लॉन्च हुआ है.

यह भी पढ़ें – Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments