Home Technology Reddit Login Update: गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही...

Reddit Login Update: गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • होमपेज, बाहरी लिंक अभी भी बिना लॉगिन दिखेंगे.

Reddit Login Update: सोशल मीडिया पर कुछ भी सर्च करना हो या किसी खास मुद्दे पर लोगों की राय जाननी हो, Reddit उन प्लेटफॉर्म्स में शामिल है, जहां बिना अकाउंट बनाए भी काफी कुछ पढ़ा जा सकता है. कई बार यूजर्स गूगल पर किसी सवाल का जवाब ढूंढते हुए Reddit की चर्चा तक पहुंच जाते हैं और बिना लॉगिन किए ही पोस्ट और कमेंट पढ़कर वापस आ जाते है, लेकिन अब यह एक्सपीरियंस बदलने वाला है.

Reddit अपने प्लेटफॉर्म पर आने वाले लोगों के लिए लॉगिन को जरूरी बनाने की तैयारी कर रहा है. आने वाले समय में बिना अकाउंट के Reddit की ज्यादातर पोस्ट और चर्चाओं तक पहुंचना आसान नहीं होगा. कंपनी के CEO स्टीव हफमैन ने इस बदलाव की जानकारी दी है, फिलहाल इसे कुछ देशों में टेस्ट किया जाएगा. 

यूजर्स की पसंद के हिसाब से दिखेंगी पोस्ट और कम्युनिटी

कंपनी का कहना है कि लॉगिन जरूरी करने से यूजर्स को उनकी दिलचस्पी के मुताबिक कम्युनिटी, पोस्ट और चर्चाएं सुझाना आसान होगा. इसके अलावा लोग अपनी पसंद के विषयों पर वोट कर सकेंगे और चर्चाओं में कमेंट भी कर पाएंगे. Reddit के CEO ने यह भी साफ किया कि यह बदलाव सुरक्षा से जुड़े नियमों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. 

Reddit पर बिना लॉगिन कंटेंट देखने का तरीका कैसे बदलेगा

Reddit के CEO ने प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि कंपनी अब लॉगिन आधारित ब्राउजिंग एक्सपीरियंस की ओर बढ़ रही है. अभी तक यूजर्स बिना अकाउंट बनाए भी Reddit का ज्यादातर कंटेंट देख सकते थे, हालांकि नए बदलाव के बाद प्लेटफॉर्म यूज करने के लिए साइन इन करना पहली जरूरत बन सकता है. हफमैन के मुताबिक, Reddit पर यूजर्स को उनकी पसंद और इंटरेस्ट से जुड़ा कंटेंट दिखाना जरूरी है. इसके लिए कंपनी चाहती है कि लोग अपने अकाउंट से लॉगिन करके प्लेटफॉर्म ब्राउज करें. 

यह भी पढ़ें – karbonn Rebel 5g: 10-15 हजार रुपये में लौट रहा Karbonn, बड़ी बैटरी के दम पर कितनी देगा चुनौती?

एड्स से कमाई बढ़ाने की भी है तैयारी

Reddit के इस फैसले के पीछे सिर्फ कंटेंट को पर्सनलाइज करना ही नहीं, बल्कि कंपनी का ऐड बिजनेस भी एक वजह है. लॉगिन करने वाले यूजर्स के इंटरेस्ट के आधार पर उन्हें ज्यादा प्रासंगिक कंटेंट और एड दिखाए जा सकेंगे. इससे कंपनी को अपने ऐड बिजनेस को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है. इस बदलाव का एक बड़ा मकसद Reddit के कंटेंट की अनऑथराइज्ड तरीके से होने वाली डेटा स्क्रैपिंग को सीमित करना भी है. 

इन विजिटर्स को मिलेगी कुछ छूट

Reddit पर हर तरह की पहुंच बंद नहीं होगी. कंपनी के मुताबिक, होमपेज बिना अकाउंट के भी उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा बाहरी सर्च इंजन या दूसरे लिंक के जरिए Reddit पर पहुंचने वाले लोग संबंधित चर्चा देख सकेंगे, फिलहाल कंपनी आने वाले महीनों में अमेरिका के बाहर कुछ बाजारों में इस बदलाव का टेस्ट शुरू करेगी, हालांकि किन देशों में सबसे पहले यह व्यवस्था लागू होगी, इसकी जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें – Why Phone Off In Flight: फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version