Monday, November 2, 2026
spot_img
HomeTechnologyInduction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान,...

Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • केवल मैग्नेटिक बर्तन इस्तेमाल करें, खाली रखकर न चलाएं।
  • एयर वेंट खुले रखें, ठंडा होने पर ही सफाई करें।
  • सीधे मेन स्विच ऑफ करने से मदरबोर्ड खराब होता है।

Induction Using Tips: आजकल रसोई का में खाने बनाने के तरीके में काफी बदलाव आ चुका है. अब लोग गैस सिलेंडर के साथ-साथ इंडक्शन चूल्हा भी इस्तेमाल करते हैं. खासतौर पर छोटे परिवारों के लिए में तो ज्यादा इसी का इस्तेमाल होता है. जब अचानक रात में गैस खत्म हो जाए या फिर तुरंत चाय-मैगी बनानी हो तो सबसे पहले इंडक्शन ही इस्तेमाल में लाया जाता है. सबसे अच्छी बात इसे इस्तेमाल करना काफी आसान होता है.

लेकिन जितना इसे इस्तेमाल करना आसान है उतना ही उसका रखरखाव करना होता है. यह पूरी तरह से बिजली और मैग्नेटिक टेक्नोलॉजी पर काम करता है, इसलिए इसे सामान्य गैस चूल्हे की तरह रफ एंड टफ तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. अक्सर लोग अनजाने में इसे चलाते वक्त कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं जो किसी बड़े हादसे की वजह बन जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि इंडक्शन इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

इन बर्तनों के लिए नहीं बनी टेक्नोलाॅजी

इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाते समय सबसे जरूरी है सही बर्तन का इस्तेमाल करना है. इस पर सिर्फ वही बर्तन काम करते हैं जिनका तला चपटा हो और जो स्टील या लोहे जैसे मैग्नेटिक मेटल से बने हों. एल्युमिनियम, तांबे या कांच के सामान्य बर्तन इस पर काम नहीं करते हैं. अक्सर लोग गैस की तरह पहले इंडक्शन ऑन कर देते हैं और फिर उस पर सूखा बर्तन रखकर तेल या पानी डालने का इंतजार करते हैं. 

यह सबसे बड़ी और खतरनाक गलती है. इंडक्शन बिना आग के सीधे बर्तन को गर्म करता है. जिससे खाली बर्तन कुछ ही सेकंड में जरूरत से ज्यादा तप जाता है. इससे न सिर्फ आपका महंगा नॉन-स्टिक बर्तन जलकर खराब हो सकता है, बल्कि इंडक्शन के ऊपर लगी सिरेमिक ग्लास प्लेट भी ओवरहीटिंग की वजह से चटक सकती है. इसलिए हमेशा बर्तन में पानी, दूध या तेल डालने के बाद ही उसे इंडक्शन पर रखें और फिर स्विच ऑन करें. इसके साथ ही गीले तले वाले बर्तन को पोंछकर ही ऊपर रखें.

Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

वेंटिलेशन और साफ-सफाई में कभी न बरतें लापरवाही

अगर आपने कभी इंडक्शन को पलटकर देखा हो तो उसके नीचे एक छोटा सा कूलिंग फैन और हवा पास होने के लिए जाली बनी होती है. जब इंडक्शन चलता है, तो अंदर की कॉइल और मदरबोर्ड काफी गर्म हो जाते हैं. जिन्हें ठंडा रखने का काम यही पंखा करता है. कई लोग किचन के स्लैब को गंदा होने से बचाने के लिए इंडक्शन के नीचे अखबार, कपड़ा या प्लास्टिक की मैट बिछा देते हैं. ऐसा करने से नीचे का एयर वेंट बंद हो जाता है और गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती है. 

नतीजा यह होता है कि अंदर के पार्ट्स जल जाते हैं और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. इसे हमेशा समतल और साफ जगह पर ही रखें और दीवार से कम से कम चार इंच की दूरी बनाकर रखें. इसके अलावा खाना बनाने के तुरंत बाद गर्म ग्लास पर गीला कपड़ा कभी न मारें. अचानक ठंडा-गर्म होने से इसका कांच टूट सकता है. जब यह पूरी तरह ठंडा हो जाए तभी इसे हल्के हाथ से साफ करें.

Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

यह भी पढ़ें: आज से बदल गया कॉलिंग का तरीका, अब पूछना नहीं पड़ेगा ‘कौन बोल रहा है’?

पावर सप्लाई और स्विच ऑफ करने का सही तरीका

अमूमन लोगों की आदत होती है कि खाना पकते ही वे सीधे मेन बोर्ड से स्विच बंद कर देते हैं. लेकिन यह आदत इंडक्शन की उम्र घटा देती है. दरअसल जब आप इंडक्शन के टच पैनल से इसे ऑफ करते हैं. तो भी इसके अंदर लगा पंखा एक से दो मिनट तक चलता रहता है ताकि अंदर की सारी गर्मी बाहर निकल सके. अगर आप सीधे मेन स्विच बंद कर देंगे तो पंखा तुरंत रुक जाएगा और अंदर की हीट मदरबोर्ड को डैमेज कर देगी. 

इसलिए हमेशा पहले इंडक्शन का पावर बटन दबाएं और जब पंखे की आवाज बंद हो जाए तभी मेन स्विच ऑफ करें. इसके अलावा इंडक्शन हाई वोल्टेज लेता है.  इसलिए इसे कभी भी सस्ते एक्सटेंशन बोर्ड या ढीले सॉकेट में लगाकर न चलाएं. इससे तार पिघलने और आग लगने का डर रहता है. इसे हमेशा मजबूत पावर प्लग में ही लगाएं और उस पर भारी वजन वाले बर्तन जोर से पटकने से बचें.

यह भी पढ़ें: Contactless Payment: कैसे काम करता है Tap & Pay सिस्टम, मशीन के पास ले जाते हैं कैसे कटते हैं पैसे?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments