Monday, November 2, 2026
spot_img
HomeTechnologyImmersion Rod Power Consumption: 1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है...

Immersion Rod Power Consumption: 1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित

Immersion Rod Power Consumption: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में अब सुबह-शाम ठंड ने दस्तक दे दी है. सर्दियों की शुरुआत होते ही घरों में पानी गर्म करने के लिए गीजर और इमर्शन रॉड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. गीजर के मुकाबले इमर्शन रॉड काफी सस्ती आती है, इसलिए मध्यमवर्गीय परिवारों में इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाल्टी में डालकर पानी गर्म करने वाली यह छोटी सी रॉड आपके घर का बिजली बिल कितना बढ़ा देती है. अगर आप इसे रोज 1 घंटा चलाते हैं, तो महीने का खर्च कितना आएगा. 

इमर्शन रॉड की क्षमता को समझना है जरूरी

बाजार में मिलने वाली इमर्शन रॉड आमतौर पर तीन अलग-अलग कैपेसिटी में आती हैं- 1000 वाट, 1500 वाट और 2000 वाट. आपकी रॉड कितनी बिजली खाएगी, यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि वह कितने वाट की है.

जब कोई 1000 वाट का उपकरण लगातार 1 घंटे तक चलता है, तो वह 1 यूनिट बिजली की खपत करता है. इस 1 यूनिट को तकनीकी भाषा में 1kWh कहा जाता है. इसी फॉर्मूले के आधार पर इमर्शन रॉड की बिजली खपत का हिसाब लगाया जाता है.

1 घंटा चलने पर कितनी यूनिट गिरती है?

अगर आपके घर में 1000 वाट की इमर्शन रॉड है और आप उसे रोजाना लगातार 1 घंटा चलाते हैं, तो वह पूरे 1 यूनिट बिजली खर्च करेगी. वहीं, अगर आप 1500 वाट की भारी रॉड इस्तेमाल करते हैं, तो 1 घंटे में वह करीब 1.5 यूनिट बिजली खींच लेती है. अगर रॉड 2000 वाट की है, तो मात्र 1 घंटे में ही 2 यूनिट बिजली साफ हो जाएगी.

महीने का खर्च 

अब बात करते हैं जेब पर पड़ने वाले असर की. भारत के अलग-अलग राज्यों में घरेलू बिली की दरें अलग-अलग हैं. औसतन मान लेते हैं कि आपके इलाके में बिजली की दर 7 रुपये प्रति यूनिट है. अगर आप 1000 वाट की रॉड रोज 1 घंटा चलाते हैं , तो एक दिन का खर्च 7 रुपये दुआ. इस हिसाब से महीने के 30 दिन का खर्च 210 रुपये आएगा.

अगर आपके घर में 1500 वाट की रॉड है, तो रोज 1.5 यूनिट के हिसाब से प्रतिदिन का खर्च 10.5 रुपये होगा, जिससे एक महीने का खर्च 315 हो जाएगा. वहीं, 2000 वाट की रॉड होने पर 2 यूनिट के हिसाब से प्रतिदिन का खर्च 14 रुपये और महीने का कुल खर्च 420 रुपये बैठेगा.

यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: हैकर्स ने बनाया अपना प्ले स्टोर, किराए पर मिलते हैं ठगी के सॉफ्टवेयर

बिजली का बिल बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते समय कुछ छोटी बातों का ध्यान रखकर आप बिजली के बिल को बढ़ने से रोक सकते हैं. सबसे पहले, हमेशा पानी गर्म करने के लिए प्लास्टिक की बाल्टी का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि स्टील या लोहे की बाल्टी में हीट लॉस ज्यादा होता है और पानी गर्म होने में वक्त लेता है. दूसरी बात, बाल्टी को हमेशा ढक कर रखें ताकि भाप बाहर न निकले और पानी जल्दी गर्म हो जाए. इसके अलावा, रॉड पर समय के साथ सफेद रंग की स्केल जम जाती है, उसे नियमित रूप से साफ करते रहें. अगर रॉड पर गंदगी जमा रहेगी, तो वह पानी गर्म करने में दोगुना समय लेगी और आपका बिजली बिल बेवजह बढ़ जाएगा.

यह भी पढ़ें: Battery Tips: पुराने फोन में क्यों फूल जाती है बैटरी, यह कितनी खतरनाक?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments