
इस फीचर का यूज करने के लिए आपको पहले इसे सेटअप करना होगा. अगर आप पहली बार Voice Control चालू कर रहे हैं, तो फोन को स्थिर Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट रखें. सेटअप के दौरान जरूरी फाइल डाउनलोड हो सकती है. इसके लिए सबसे पहले iPhone की Settings खोलें. अब Accessibility सेक्शन में जाएं.. यहां Physical and Motor कैटेगरी के अंदर Voice Control चुनें. इसके बाद Set Up Voice Control पर टैप करें. अपनी पसंद की भाषा चुन कर Continue दबाएं. सेटअप पूरा होने के बाद स्क्रीन पर कुछ कमांड दिखाई देंगी, जिन्हें बोलकर आप फीचर को समझ सकते हैं.

Voice Control चालू होने के बाद आपको कैमरा यूज करने के लिए फोन को हाथ में लेने की जरूरत नहीं होगी. कैमरा खोलने के लिए सिर्फ Open Camera बोलें. फ्रंट और रियर कैमरे के बीच स्विच करने के लिए Tap Camera chooser कमांड दें.

कैमरा खुलने के बाद फोटो लेने के लिए Tap Take Picture बोल सकते हैं. इसके अलावा Turn the volume down कमांड से भी शटर बटन को एक्टिव किया जा सकता है. इससे फोन को छुए बिना तस्वीर ली जा सकती है.

Voice Control सिर्फ फोटो क्लिक करने तक सीमित नहीं है. इससे कैमरे के दूसरे ऑप्शन भी यूज किए जा सकते हैं. जैसे Swipe left और Swipe right से कैमरा मोड बदल सकते हैं. Swipe up से अतिरिक्त सेटिंग्स खोल सकते हैं. Tap Flash से फ्लैश ऑन या ऑफ कर सकते हैं. Zoom in और Zoom out से जूम कर सकते हैं, Tap Live Photo से लाइव फोटो फीचर चालू या बंद कर सकते हैं.

Voice Control को Siri न समझें. इसमें कमांड देने के लिए Hey Siri बोलने की जरूरत नहीं होती है. यह फीचर चालू रहने पर आपकी आवाज सुनता है, हालांकि Siri से Voice Control को ऑन या ऑफ करने के लिए कहा जा सकता है. फोन लॉक होने पर यह कमांड सुनना बंद कर देता है और दोबारा एक्टिव होने पर काम करने लगता है.

अगर आप Siri की मदद से फोटो लेना चाहते हैं, तो Shortcuts ऐप का यूज कर सकते हैं. इसके लिए ऐप खोलकर प्लस के आइकन पर टैप करें और Add Action चुनें. Media कैटेगरी में जाकर Camera के अंदर Take Photo सिलेक्ट करें. इसके बाद Show Camera Preview को बंद कर दें और Next Action Suggestions में Save to Photo Album चुनें. अब इस शॉर्टकट को Take a photo with the back camera नाम से सेव कर दें. इसके बाद Hey Siri, Take a photo with the back camera बोल कर इसे चला सकते हैं. फोटो क्लिक होने के बाद उसे देखने के लिए Photos ऐप खोलना होगा. फ्रंट कैमरे से सेल्फी लेने के लिए भी इसी तरह अलग शॉर्टकट बनाया जा सकता है.
Published at : 31 Oct 2026 08:19 PM (IST)