Home Technology माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस...

माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • शुभमन गिल माथे पर ‘टेंपल’ गैजेट पहने दिखे।
  • जोमैटो सीईओ ने बनाया, यह दिमाग का रक्त प्रवाह मापता है।
  • खिलाड़ियों को दिमागी फोकस, थकान समझने में मदद करता है।
  • यह गैजेट अभी परीक्षण में, आम जनता हेतु नहीं।

Temple: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों को आपने अक्सर स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड पहने देखा होगा. लेकिन भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल हाल ही में एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले चल रहे प्रैक्टिस सेशन के दौरान गिल के माथे पर एक छोटा-सा गैजेट चिपका हुआ दिखा. जब गिल नेट्स में केएल राहुल और ईशान किशन के साथ बातचीत कर रहे थे. 

तब उनकी आंख के ठीक ऊपर कनपटी पर लगा यह डिवाइस कैमरे में कैद हो गया. इस अनोखे गैजेट का नाम टेंपल है. जिसे जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल की कंपनी ने तैयार किया है. सोशल मीडिया पर गिल की यह फोटो सामने आते ही क्रिकेट फैंस के बीच इस छोटे से डिवाइस को लेकर काफी हलचल मच गई है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह गैजेट क्या काम करता है और इसकी कीमत कितनी है.

दिमाग में खून के बहाव को मापता है यह डिवाइस

दीपिंदर गोयल का यह टेंपल डिवाइस कोई नार्मल फिटनेस ट्रैकर नहीं है. बल्कि एक बेहद एडवांस एक्सपेरिमेंटल वियरेबल गैजेट है. इसे खासतौर पर इंसान के दिमाग में होने वाले खून के बहाव यानी सेरेब्रल ब्लड फ्लो को लगातार और सटीक तरीके से मापने के लिए बनाया गया है. जब कोई एथलीट मैदान पर प्रैक्टिस करता है. तो यह छोटा-सा सेंसर रियल टाइम में यह ट्रैक करता है कि उस वक्त दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन कैसा है.

दीपिंदर गोयल ने खुद कुछ महीने पहले इस डिवाइस की पहली झलक दिखाई थी. जिसके बाद से ही टेक और फिटनेस की दुनिया में इसकी काफी चर्चा हो रही है. शुभमन गिल से पहले भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु भी इस डिवाइस की टेस्टिंग कर चुकी हैं. सिंधु ने तो इस स्टार्टअप में अपना पैसा भी निवेश किया है.

स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड से कितना अलग है टेंपल?

बाजार में मिलने वाली आम स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड या स्मार्ट रिंग्स को हाथ की कलाई या उंगली में पहना जाता है. यह गैजेट्स आपके चलने के कदम, हार्ट रेट, कैलोरी बर्न और नींद का हिसाब रखते हैं. लेकिन टेंपल डिवाइस का फोकस शरीर के बाहरी हिस्सों के बजाय सीधे दिमाग की एक्टिविटी पर होता है. 

कलाई पर बंधी घड़ी यह नहीं बता सकती कि खेल के दबाव के बीच खिलाड़ी के दिमाग तक ऑक्सीजन और खून की सप्लाई कितनी तेजी से हो रही है. माथे के बगल में चिपकने की वजह से यह डिवाइस दिमाग की नसों के बेहद करीब रहता है और एकदम सटीक डेटा जुटाता है. यह डिवाइस दिमागी फोकस और थकान को समझने के लिए यह तकनीक खिलाड़ियों के बड़े काम आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Cyber Attack: करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक

कितने में मिल जाएगा यह डिवाइस?

शुभमन गिल को यह डिवाइस पहने देखकर अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं. तो बता दें कि फिलहाल यह आम लोगों की पहुंच से बाहर है. कंपनी ने अभी इस टेंपल डिवाइस को बाजार में बेचने के लिए लॉन्च नहीं किया है और न ही इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा किया है. 

अभी यह गैजेट सिर्फ अपने टेस्टिंग फेज में है और चुनिंदा टॉप एथलीट्स और रिसर्चर्स को ही ट्रायल के लिए दिया जा रहा है. चूंकि इसमें बेहद बारीक मेडिकल ग्रेड सेंसर्स और ब्रेन मॉनिटरिंग तकनीक लगी है. इसलिए जब भी यह मार्केट में आएगा तो इसकी कीमत आम स्मार्टवॉच के मुकाबले काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें: दिवाली की झालर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ जाएगा बिजली बिल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version