Home Technology ऑनलाइन लिकर बुकिंग ऐप में तमाम खामियां, लोडिंग से लेकर शॉप चुनने...

ऑनलाइन लिकर बुकिंग ऐप में तमाम खामियां, लोडिंग से लेकर शॉप चुनने तक में दिक्कत

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन शराब बुकिंग के लिए नया ऐप लॉन्च किया।
  • यह ऐप केवल एडवांस बुकिंग देता है, घर डिलीवरी नहीं।
  • ऐप में धीमी गति, दुकान न दिखने सहित कई खामियां।
  • उपयोग हेतु न्यूनतम आयु 25, खरीदारी सीमा भी तय।

दिल्ली में शराब के शौकीन खूब रहते हैं. इसलिए ठेकों पर लंबी लाइन देखने को मिलती है कई बार तो लोगों से ज्यादा पैसे वसूल लिए जाते हैं. लेकिन अब दिल्ली सरकार ने इसके लिए इंतजाम कर लिया है. दिल्ली राज्य औद्योगिक और आधारभूत ढांचा विकास निगम यानी DSIIDC ने हाल ही में Delhi Liquor Booking नाम से अपना आधिकारिक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. अब इससे दिल्ली में ऑनलाइन शराब की बुकिंग की जा सकती है.  

ऐप सो ग्राहक घर बैठे पसंदीदा ब्रांड का स्टॉक चेक कर सकते हैं और एडवांस बुकिंग भी कर सकते हैं. लेकिन हर ऐप की तरह इसमें भी लॉन्च होते ही तकनीकी खामियां नजर आने लगी है. जब से यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर आया है, लोग इसे बड़ी उम्मीद से डाउनलोड कर रहे हैं मगर बुकिंग के वक्त उन्हें मायूसी हाथ लग रही है. ऐप में लोडिंग की सुस्त रफ्तार से लेकर अपनी नजदीकी दुकान चुनने तक में इतनी दिक्कतें आ रही हैं कि ज्यादातर यूजर्स अपना ऑर्डर ही पूरा नहीं कर पा रहे हैं.

ऐप की धीमी रफ्तार 

इस लिकर बुकिंग ऐप को इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की सबसे बड़ी शिकायत इसकी स्लो स्पीड और क्रैश होने की दिक्कत है. ऐप ओपन करते ही स्क्रीन पर काफी देर तक सिर्फ लोडिंग का आइकन घूमता रहता है. काफी टाइम वेट करने के बाद भी ऐप पर कोई लिस्ट नजर नहीं आती. जिससे यूजर आगे की प्रोसेस ही पूरी नहीं कर पाते हैं. 

शॉप लोकेट नहीं हो पा रहा

शुरुआती तौर पर दिल्ली के करीब 208 DSIIDC रिटेल स्टोर्स को इस नेटवर्क से जोड़ा गया है. लेकिन ऐप में  लोकेशन ऑन करने के बावजूद नजदीकी दुकानों की लिस्ट ठीक से लोड नहीं होती. कई इलाकों के स्टोर्स ऐप पर दिख ही नहीं रहे हैं  ऐसे में लोग ऑनलाइन बुकिंग छोड़ वापस दुकानों की लाइन में लगने को मजबूर हैं.

होम डिलीवरी नहीं खुद करना होगा पिकअप

अगर आपकी किस्मत अच्छी रही और ऐप ने ठीक से काम कर दिया. तो भी आपको एक बात साफ तौर पर समझ लेनी चाहिए कि इससे शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी. यह सिर्फ एक एडवांस बुकिंग प्लेटफॉर्म है. ऐप पर अपना पसंदीदा ब्रांड चुनने और ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद आपके फोन पर एक यूनिक क्यूआर कोड जनरेट होता है. ग्राहकों को बुकिंग के 48 घंटे के भीतर खुद अपनी चुनी हुई सरकारी दुकान पर जाना होगा और काउंटर पर यह क्यूआर कोड स्कैन कराकर अपनी बोतल लेनी होगी. 

यह भी पढ़ें: Jio के इस रिचार्ज में फ्री मिल रहा 35000 रुपये वाला Gemini Pro, यहां जानें

इतना टाइम मिलेगा

नियम के मुताबिक अगर आप 48 घंटे की तय समय सीमा में पिकअप नहीं करते हैं. तो आपका ऑर्डर अपने आप कैंसिल हो सकता है. हालांकि इसमें अच्छी बात यह है कि जब तक आप दुकान से बोतल पिकअप नहीं करते. तब तक ऐप पर ऑर्डर कैंसिल करने का ऑप्शन खुला रहता है.

 

उम्र और खरीदारी की लिमिट तय

दिल्ली की आबकारी नीति के तहत इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए भी कड़े नियम बनाए गए हैं. सबसे पहली शर्त उम्र की है यानी ऐप पर रजिस्ट्रेशन और बुकिंग करने के लिए ग्राहक की उम्र कम से कम 25 साल होनी जरूरी है. इसके अलावा सरकार ने ऑनलाइन बुकिंग के जरिए शराब खरीदने की एक अधिकतम लिमिट भी तय की है. कोई भी यूजर एक बार में अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की या अन्य स्पिरिट और 18 लीटर तक बीयर ही बुक कर सकता है.

जान लीजिए ऐप के जरूरी नियम

इस ऐप के जरिए फेस्टिव सीजन में दुकानों की भीड़ कम करना, काउंटर पर समय बचाना और बिलिंग में पूरी पारदर्शिता लाना है. फिलहाल यह ऐप सिर्फ एंड्रॉइड यूजर्स के लिए प्ले स्टोर पर उपलब्ध है एप्पल के ऐप स्टोर पर फिलहाल ऐप नहीं. अगर आप इसके ऑनलाइन पोर्टल से बुकिंग करते हैं वहां भी सर्वर ठीक ले काम न करने की दिक्कत देखने को मिल रही है. इसलिए जब तक DSIIDC इसके सर्वर और शॉप सेलेक्शन से जुड़े टेक्निकल ग्लिच को ठीक नहीं करता. तब तक आम ग्राहकों को इस डिजिटल सुविधा का पूरा फायदा मिलना मुश्किल है.

यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: किस उम्र के लोगों को ज्यादा शिकार बना रहे साइबर ठग, सबके लिए अलग है प्लान?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version