Wednesday, October 28, 2026
spot_img
HomeTechnologyM6 चिप और AI के साथ Apple के नए MacBook Pro और...

M6 चिप और AI के साथ Apple के नए MacBook Pro और iMac लॉन्च, जानें कीमत

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दोनों डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू, 6 नवंबर से बिक्री.

टेक्नोलॉजी की दुनिया में Apple ने अपने नए कंप्यूटरों के साथ प्रोसेसर और डिस्प्ले के मामले में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने अपने नए MacBook Pro और iMac को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इन दोनों डिवाइस में M6 चिप दी गई है, जिसे 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है. इसके साथ ही नए MacBook Pro में पहली बार OLED डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी ने कंप्यूटरों में AI से जुड़े कामों को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया है. Apple OLED डिस्प्ले और A20 Pro चिप के साथ नया iPad mini पहले ही लॉन्च कर चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन दोनों नए डिवाइस की कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. 

MacBook Pro में OLED डिस्प्ले और M6 चिप

नए MacBook Pro में 14.2 इंच का Liquid Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक है. इसमें ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है. कंपनी ने पहली बार अपनी इस लैपटॉप सीरीज में OLED डिस्प्ले शामिल किया है. इसमें 2nm प्रोसेस पर बनी M6 चिप दी गई है, जिसमें 12-कोर CPU है. इसमें दो सुपर कोर, चार परफॉर्मेंस कोर और छह एफिशिएंसी कोर शामिल हैं. 

MacBook Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी

लैपटॉप में 72.4Wh की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग या 16 घंटे तक वायरलेस वेब ब्राउजिंग कर सकता है. इसमें 96W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन Thunderbolt 4 पोर्ट, MagSafe 3, HDMI, 3.5mm ऑडियो जैक और SDXC कार्ड स्लॉट दिया गया है. 

M6 चिप के साथ नया Apple iMac

Apple ने 24-इंच iMac को भी अपडेट किया है. इसमें 4.5K Retina डिस्प्ले मिलता है. इसमें भी M6 चिप दी गई है. कंपनी के अनुसार, LM Studio में प्रॉम्प्ट प्रोसेसिंग के दौरान इसकी ऑन-डिवाइस AI परफॉर्मेंस M1 वाले iMac से 12 गुना तक तेज है. इसमें 12MP का Center Stage कैमरा, Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और 2.5Gb Ethernet मिलता है. यह macOS 27 Golden Gate पर चलता है और Apple Intelligence के नए फीचर्स को सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें – WhatsApp पर कई ग्रुप संभालना होगा आसान, आ रहा Organizations फीचर

Apple MacBook Pro (2026) की कीमत 

Apple के नए 14-इंच MacBook Pro की शुरुआती कीमत भारत में 2,39,900 रुपये रखी गई है. इसके बेस वेरिएंट में M6 चिप के साथ 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 1TB स्टोरेज मिलता है. यह लैपटॉप स्पेस ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध है. इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि भारत में बिक्री 6 नवंबर से Apple India के ऑनलाइन स्टोर पर होगी. 

iMac की कीमत कितनी है

भारत में नए iMac की शुरुआती कीमत 1,74,900 रुपये है. इसके बेस मॉडल में 10-कोर CPU, 10-कोर GPU, 16GB मेमोरी और 256GB स्टोरेज मिलता है. नया iMac ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज, पिंक, पर्पल, सिल्वर और येलो सहित सात कलर में उपलब्ध होगा. इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और बिक्री 6 नवंबर से शुरू होगी. 
 
यह भी पढ़ें – Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments