Tuesday, October 27, 2026
spot_img
HomeTechnologySnapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा

Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह प्रदर्शन सैमसंग के आंतरिक परीक्षणों पर आधारित है.

Samsung और Qualcomm के बीच चिपसेट को लेकर मुकाबला लगातार दिलचस्प बना हुआ है. अब Samsung के आने वाले फ्लैगशिप प्रोसेसर Exynos 2700 को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है. इसमें दावा किया गया है कि यह चिपसेट CPU और GPU परफॉर्मेंस के कुछ टेस्ट में Qualcomm के नए Snapdragon प्रोसेसर से आगे निकल सकता है. इस चिप का इस्तेमाल कंपनी की अगली Galaxy S27 सीरीज के कुछ मॉडल में किए जाने की उम्मीद है, हालांकि ये नतीजे Samsung के इंटरनल टेस्ट पर आधारित बताए गए हैं, ऐसे में असली परफॉर्मेंस का पता फोन लॉन्च होने और स्वतंत्र टेस्ट के बाद ही चलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या Samsung का Exynos 2700, Snapdragon को टक्कर देगा. 

क्या Samsung का Exynos 2700, Snapdragon को टक्कर देगा

रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung का आने वाला Exynos 2700 चिपसेट परफॉर्मेंस के मामले में Qualcomm के Snapdragon प्रोसेसर को टक्कर दे सकता है. Samsung ने अपने चिपसेट की तुलना Xiaomi 18 Pro Max से की, जिसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर है. Geekbench 6.5 टेस्ट में Exynos 2700 ने करीब 20 फीसदी और Geekbench 7.0 में 15 फीसदी ज्यादा स्कोर हासिल करने का दावा किया गया है. वहीं Snapdragon 8 Elite Gen 6 वाले Xiaomi 18 Pro के मुकाबले इसकी बढ़त दोनों टेस्ट में 44 फीसदी और 36 फीसदी बताई गई है.

Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है Exynos 2700

Samsung की Galaxy S27 सीरीज में Exynos और Snapdragon दोनों चिपसेट इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S27, S27+ और S27 Pro के कुछ वेरिएंट दक्षिण कोरिया और यूरोप में Exynos 2700 के साथ आ सकते हैं. वहीं अमेरिका और चीन में लॉन्च होने वाले मॉडल में Snapdragon चिपसेट मिलने की संभावना है. Galaxy S27 Ultra में कौन-सा प्रोसेसर होगा, यह अभी साफ नहीं है, फिलहाल Exynos 2700 की परफॉर्मेंस को लेकर सामने आए आंकड़े शुरुआती रिपोर्ट पर आधारित हैं. 

यह भी पढ़ें – लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च

गेमिंग में भी मिल सकती है बढ़त

रिपोर्ट में Exynos 2700 की ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को लेकर भी दावा किया गया है. इसके मुताबिक, लेटेस्ट ग्राफिक्स टेक्नोलॉजी वाले हाई-एंड गेमिंग टेस्ट में यह Snapdragon के टॉप चिपसेट से करीब 20 फीसदी आगे रहा. वहीं 3D गेम्स की सामान्य ग्राफिक्स कैलकुलेशन परफॉर्मेंस में लगभग 5 फीसदी की बढ़त बताई गई है, हालांकि इन टेस्ट के नाम और उनकी पूरी प्रक्रिया सामने नहीं आई है. यह भी साफ नहीं है कि लंबे समय तक गेम खेलने पर चिपसेट कितना स्थिर परफॉर्मेंस करेगा और हीटिंग या बैटरी परफॉर्मेंस कैसी रहेगी.

10-कोर CPU के साथ आ सकता है नया चिपसेट

लीक जानकारी के मुताबिक, Exynos 2700 में 10-कोर CPU कॉन्फिगरेशन मिल सकता है. इसमें दो हाई-परफॉर्मेंस C2-Ultra कोर और आठ C2-Pro कोर शामिल होने की बात कही गई है. इसके मुकाबले Snapdragon 8 Elite Gen 6 में आठ CPU कोर होने की जानकारी दी गई है, हालांकि रिपोर्ट में सिंगल-कोर टेस्ट के नतीजे नहीं बताए गए हैं. ऐसे में सिर्फ मल्टी-कोर स्कोर के आधार पर दोनों प्रोसेसर की पूरी परफॉर्मेंस का आकलन करना सही नहीं होगा. 

यह भी पढ़ें – सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments