Home Technology वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान...

वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • Airtel ₹838 से Netflix, अनलिमिटेड 5G प्लान देता है.

ऑनलाइन वीडियो देखना हो, मोबाइल पर गेमिंग करनी हो या बड़ी फाइलें डाउनलोड करनी हों, ज्यादा इंटरनेट यूज करने वालों के लिए रोजाना मिलने वाला डेटा काफी जरूरी होता है. ऐसे में अगर दिन का 1GB या 2GB डेटा कम पड़ने लगा है तो 3GB डेली डेटा वाले रिचार्ज प्लान एक ऑप्शन हो सकते है. Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) जैसी टेलीकॉम कंपनियां इस कैटेगरी में अलग-अलग कीमत और वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर करती हैं.

इनमें इंटरनेट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और OTT प्लेटफॉर्म का फायदा भी मिलता है. तो आइए जानते हैं कि ज्यादा डेटा यूज करने वालों के लिए किस कंपनी के पास क्या ऑप्शन हैं और किस कंपनी का प्लान चुनें. 

3GB डेली डेटा वाले प्लान ऑप्शन 

1. Jio  – Jio के पास 3GB डेली डेटा वाले तीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चुन सकते हैं. कंपनी का 449 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS, True 5G डेटा, JioTV और JioAICloud का एक्सेस मिलता है. वहीं 1,199 रुपये के प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है. इसके अलावा 1,799 रुपये के प्लान में भी 84 दिन तक रोजाना 3GB डेटा और अन्य नियमित सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन इसमें Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. 

2. Vi – Vi फिलहाल इस कैटेगरी में 795 रुपये का रिचार्ज प्लान पेश करता है. इसकी वैलिडिटी 56 दिन है और इसमें रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. इस प्लान की खासियत Binge All Night सुविधा है, जिसके तहत रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा यूज किया जा सकता है. इसके अलावा Weekend Data Rollover और Vi Movies & TV ऐप के जरिए 19 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है. 

यह भी पढ़ें – फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री

3.  Airtel –  Airtel के पास 3GB डेली डेटा वाले तीन रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें अलग-अलग वैलिडिटी और अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं. कंपनी का 838 रुपये वाला प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं. वहीं 1,099 रुपये के प्लान में 84 दिन तक रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है. इसके अलावा 1,798 रुपये के प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी, रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. 

 किस कंपनी का प्लान चुनना बेहतर रहेगा?

अगर कम कीमत में 3GB डेली डेटा चाहिए, तो Jio का 449 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता ऑप्शन है. लंबी वैलिडिटी और Netflix Basic की सुविधा के लिए Airtel का 1,798 रुपये या Jio का 1,799 रुपये वाला प्लान देखा जा सकता है. वहीं रात में ज्यादा डाउनलोड करने वालों के लिए Vi का Binge All Night फीचर यूजफुल हो सकता है.

यह भी पढ़ें – 10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version