Friday, October 23, 2026
spot_img
HomeTechnology2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च

2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत ₹94,999, 29 अक्टूबर से बिक्री होगी.

टैबलेट पर फिल्में देखना हो, गेम खेलना हो या स्टाइलस की मदद से लिखना हो, इन सभी कामों में स्क्रीन की क्वालिटी और डिवाइस की परफॉर्मेंस जरूरी होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए Oppo ने भारत में अपना नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप टैबलेट Oppo Pad Mini लॉन्च किया है. इसमें 8.8 इंच की 2.5K OLED स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.

कंपनी ने इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 8,000mAh की बैटरी भी दी है. टैबलेट की स्क्रीन पर मैट फिनिश मिलती है, जिससे रोशनी पड़ने पर चमक कम करने में मदद मिलने का दावा किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. 

Oppo Pad Mini के खास फीचर्स क्या हैं?

Oppo Pad Mini में 8.8 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,520×1,680 पिक्सल है. यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक है और पिक्सल डेंसिटी 344 PPI है. मैट फिनिश के कारण स्क्रीन पर पड़ने वाली चमक कम होने का दावा किया गया है. 

Oppo Pad Mini की बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट

Oppo Pad Mini में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट मिलता है. इसका साइज 194.38 बाय 132.38mm है, जिससे यह कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला टैबलेट बनता है.

यह भी पढ़ें – एक साथ कितने iPhone खरीद सकते हैं? Apple ने सभी मॉडल पर लगाई लिमिट

Oppo Pad Mini का कैमरा कैसा है?

यह टैबलेट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 829 GPU से लैस है. इसमें Android 16 पर आधारित ColorOS 16 मिलता है. इसकी स्पेसिफिकेशन में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट भी शामिल है. कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

Oppo Pad Mini की कीमत और बिक्री

Oppo Pad Mini के भारत में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये रखी गई है. यह टैबलेट Lavender कलर में उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे 29 अक्टूबर से Flipkart और Oppo के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे.

यह भी पढ़ें – Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments