Friday, October 23, 2026
spot_img
HomeTechnologyवाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ...

वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आईफोन ड्यूओ की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है.

Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की बिक्री शुरू होते ही इसे खरीदने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त दिलचस्पी देखने को मिली. फोन 23 अक्टूबर को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit पर बिक्री के लिए आया और महज पांच मिनट में प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सभी यूनिट बिक गईं. Blinkit के CEO Albinder Dhindsa ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी.

फिलहाल यह सुविधा सिर्फ दिल्ली-NCR में उपलब्ध कराई गई थी. कंपनी अब आने वाले कुछ हफ्तों में फोन का और स्टॉक लाने की तैयारी कर रही है, हालांकि शुरुआती बिक्री के लिए कितने फोन उपलब्ध कराए गए थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

Blinkit पर 5 मिनट में बिक गया iPhone Duo

Blinkit के CEO Albinder Dhindsa के मुताबिक, 23 अक्टूबर की सुबह 8:15 बजे iPhone Duo को दिल्ली-NCR में Blinkit पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था. लॉन्च के पांच मिनट के भीतर ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी यूनिट बिक गईं. उन्होंने बताया कि कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में फोन का नया स्टॉक लाने की कोशिश कर रही है. अभी दूसरे शहरों में इसकी बिक्री शुरू होने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.

iPhone Duo की कीमत कितनी है?

Apple iPhone Duo के 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये है. इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की 3,74,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये है.

यह भी पढ़ें – फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग

iPhone Duo को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी

Blinkit पर स्टॉक खत्म होने से पहले भी iPhone Duo को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी सामने आई थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन की रिटेल बिक्री शुरू होने से पहले ही भारत में पहले हफ्ते के लिए उपलब्ध स्टॉक की बुकिंग हो चुकी थी. Apple के मुंबई और नई दिल्ली स्थित स्टोर पर भी प्री-बुकिंग को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया की सामने आई थीं. भारत में इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू हुई थी, जबकि बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू हुई. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि 16 अक्टूबर को बुकिंग शुरू होने के बाद भी स्टॉक खत्म हो गया था. अभी बुकिंग करने वाले ग्राहकों को iPhone Duo की डिलीवरी जनवरी तक होगी. 

यह भी पढ़ें – Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका? 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments