Home Technology सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?

सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सोनिया गांधी ने 79 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया।
  • आगामी आत्मकथा ‘बिलोंगिंग’ की झलक दिखाने प्लेटफार्म चुना।
  • राहुल, प्रियंका और कांग्रेस पार्टी को ही वह फॉलो करती हैं।
  • रॉबर्ट, रेहान, मेनका, वरुण अनुसरण सूची से बाहर हैं।

कांग्रेस की सबसे सीनियर नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आखिरकार इंस्टाग्राम की दुनिया में कदम रख दिया है. 79 साल की उम्र में सोनिया गांधी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपना ऑफिशियल अकाउंट बनाकर सबको चौंका दिया. अब तक वह फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे किसी भी प्लेटफॉर्म से पूरी तरह दूर रहती थीं. लेकिन अपनी आने वाली आत्मकथा Belonging: A Journey of Love की पहली झलक दुनिया को दिखाने के लिए उन्होंने यह खास तरीका चुना. 

अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी किताब के पन्ने पलटती और बेटी प्रियंका गांधी को मिठाई खिलाती नजर आ रही हैं. चलिए आपको बताते हैं इंस्टाग्राम पर गांधी परिवार के किन लोगों को फाॅलो करती हैं सोनिया गांधी और कौन अभी भी नहीं है फाॅलोइंग लिस्ट में शामिल. 

गांधी परिवार में किसे फॉलो कर रहीं सोनिया?

सोनिया गांधी के इंस्टाग्राम पर आते ही लोगों की नजर सबसे पहले उनकी फॉलोइंग लिस्ट पर गई. अकाउंट बनाते ही कुछ ही मिनटों में उनके हजारों फॉलोअर्स जुड़ गए. लेकिन खुद सोनिया गांधी ने बेहद चुनिंदा लोगों को ही फॉलो किया है. वह इंस्टाग्राम पर फिलहाल सिर्फ तीन अकाउंट्स को फॉलो कर रही हैं. जिनमें उनके बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस पार्टी का ऑफिशियल पेज शामिल है. 

अपनी पहली Reel में भी उन्होंने राहुल, प्रियंका और अपनी किताब के पब्लिशर हार्परकॉलिन्स इंडिया को टैग किया है. वहीं गांधी परिवार के बाकी सदस्यों की बात करें तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एक-दूसरे को फॉलो करने के साथ-साथ मां सोनिया गांधी से जुड़ी यादें भी अक्सर शेयर करते रहते हैं.

रॉबर्ट वाड्रा और नाती रेहान से लेकर वरुण-मेनका लिस्ट से बाहर

सोनिया गांधी की इस छोटी सी फॉलोइंग लिस्ट में गांधी परिवार के ही कई चर्चित चेहरे गायब हैं. सोनिया गांधी ने अब तक अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के बेटे यानी अपने नाती रेहान राजीव वाड्रा को भी फॉलो नहीं किया है. जबकि रेहान और रॉबर्ट दोनों ही इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं.  

इसके अलावा परिवार के दूसरे धड़े की बात करें तो सोनिया गांधी ने अपनी देवरानी मेनका गांधी और भतीजे वरुण गांधी से भी इंस्टाग्राम पर दूरी बनाए रखी है. सियासी तौर पर अलग राहें होने की वजह से राहुल और प्रियंका भी मेनका या वरुण गांधी को फॉलो नहीं करते हैं और अब सोनिया गांधी के अकाउंट पर भी ठीक वैसा ही पैटर्न देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए

गांधी परिवार में  इंस्टाग्राम पर किसके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स?

अगर पूरे गांधी परिवार की सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी की बात करें, तो इंस्टाग्राम पर राहुल गांधी का दबदबा सबसे ज्यादा है. भारत जोड़ो यात्रा के बाद से राहुल की सोशल मीडिया रीच में जबरदस्त उछाल आया है और इंस्टाग्राम पर उनके 16 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. जो उन्हें परिवार का सबसे पॉपुलर चेहरा बनाते हैं. दूसरे नंबर पर उनकी बहन और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आती हैं. 

जिन्हें 3 मिलियन के करीब लोग फॉलो करते हैं और उनके हर पोस्ट पर जबरदस्त एंगेजमेंट देखने को मिलती है. वहीं, वरुण गांधी और मेनका गांधी के भी इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं जो अपने सियासी और सामाजिक कामों से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं. इसके अलावा रॉबर्ट वाड्रा और युवा चेहरे के तौर पर रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा की भी अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है. अब देखना यह होगा कि डेब्यू के बाद खुद सोनिया गांधी फॉलोअर्स के मामले में कितनी तेजी से आगे बढ़ती हैं.

यह भी पढ़ें: 25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version