Home Technology बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी

बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कॉर्डलेस प्रेस तारों के उलझने की समस्या खत्म करती है.
  • यह बिजली से जुड़े बेस पर रखकर गर्म होती है.
  • इसमें हीटिंग एलिमेंट और स्टीम जनरेटर काम करते हैं.
  • कपड़े इस्त्री करने के लिए इसे बेस से उठाकर चलाएं.,

कपड़ों पर पड़ी सिलवटें हटाने के लिए प्रेस का यूज तो लगभग हर घर में होता है. आमतौर पर कपड़ों पर प्रेस करते समय उसके तार को संभालना पड़ता है. कई बार यही तार कपड़ों के बीच आ जाता है या प्रेस को हर साइड में घुमाने में परेशानी पैदा करती है. इसी समस्या को दूर करने के लिए कॉर्डलेस स्टीम प्रेस को डिजाइन किया गया है. इसमें बार-बार तार खींचने या उसके उलझने की चिंता किए बिना कपड़ों पर प्रेस की जा सकती है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इस प्रेस को बिजली की जरूरत ही नहीं होती है. तो आइए जानते हैं कि बिना तार कॉर्डलेस प्रेस कैसे गर्म होती है और कॉर्डलेस प्रेस के अंदर कौन-सी तकनीक काम करती है. 

बिना तार कॉर्डलेस प्रेस कैसे गर्म होती है?

कॉर्डलेस स्टीम प्रेस सामान्य प्रेस की तरह ही कपड़ों की सिलवटें हटाने के लिए गर्मी और भाप का यूज करती है. इसे यूज करते समय बिजली का तार लगातार जुड़ा होना जरूरी नहीं होता है. इसमें एक चार्जिंग या हीटिंग बेस दिया जाता है, जो बिजली से जुड़कर प्रेस को गर्म करता है. इस प्रेस में पानी रखने के लिए टैंक, गर्मी पैदा करने वाला हीटिंग एलिमेंट, भाप बनाने वाला चैंबर और कपड़ों के संपर्क में आने वाली सोलप्लेट होती है. ये सभी हिस्से मिलकर कपड़ों को आसानी से प्रेस करने में मदद करते हैं. 

कॉर्डलेस प्रेस के अंदर कौन-सी तकनीक काम करती है?

कॉर्डलेस प्रेस के अंदर कई हिस्से मिलकर काम करते हैं. इसमें हीटिंग एलिमेंट होता है, जिसमें निक्रोम तार लगा होता है. बिजली मिलने पर यह तार गर्म होता है और प्रेस को गर्म करने में मदद करता है. इसमें एक पानी का टैंक भी होता है, जिसमें पानी भरा जाता है. इसके बाद स्टीम जनरेटर गर्मी की मदद से पानी को भाप में बदलता है. यह भाप प्रेस की निचली सतह पर बने छोटे-छोटे छेदों से बाहर निकलती है और कपड़ों की सिलवटें हटाने में मदद करती है. प्रेस के निचले सपाट हिस्से को सोलप्लेट कहते हैं. यह स्टेनलेस स्टील या सिरेमिक से बनी हो सकती है और कपड़ों पर आसानी से चलकर गर्मी और भाप को समान रूप से पहुंचाती है. 

यह भी पढ़ें – ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट

कैसे यूज की जाती है कॉर्डलेस प्रेस?

सबसे पहले प्रेस को उसके बेस पर रखकर बिजली से गर्म किया जाता है. इसके बादपानी के टैंक को तय लेवल तक भरना होता है. जब प्रेस तैयार हो जाती है, तो इसे बेस से उठाकर कपड़ों पर चलाया जा सकता है. जरूरत के अनुसार स्टीम बटन दबाकर भाप भी छोड़ी जा सकती है. कुछ समय यूज करने के बाद प्रेस को दोबारा बेस पर रखना पड़ता है, जिससे वह फिर से गर्म हो सके. इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान होता है. इसके अलावा कुछ मॉडल में वर्टिकल स्टीम और अलग-अलग स्टीम सेटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें – 10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version