Wednesday, October 21, 2026
spot_img
HomeTechnologyकमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें

कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कमरे का आकार, बिजली, सुरक्षा सुविधाएँ देखकर हीटर चुनें.

सर्दियों में ठंड बढ़ते ही घर के लिए ऐसा हीटर चुनने की जरूरत महसूस होने लगती है, जो कमरे को जल्दी गर्म कर सके और लंबे समय तक आरामदायक माहौल बनाए रखे. इसके लिए बाजार में ब्लोअर और ऑयल हीटर जैसे ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन इन दोनों का काम करने का तरीका अलग है. जहां ब्लोअर कुछ ही समय में गर्म हवा देने लगता है, वहीं ऑयल हीटर धीरे-धीरे गर्म होकर कमरे में लंबे समय तक गर्माहट बनाए रखने में मदद करता है. ऐसे में सवाल है कि इन दोनों में से कौन-सा हीटर आपके कमरे के लिए बेहतर रहेगा. तो आइए जानते हैं कि ब्लोअर या ऑयल हीटर कौन कमरा जल्दी गर्म करेगा. 

ब्लोअर हीटर कैसे करता है काम?

इलेक्ट्रिक ब्लोअर हीटर में मेटल कॉइल या सिरेमिक हीटिंग एलिमेंट का यूज होता है. बिजली चालू होते ही यह गर्म होने लगता है और इसके साथ लगा पंखा गर्म हवा को कमरे में फैलाता है. इससे थोड़े समय में आसपास का तापमान बढ़ने लगता है. इसकी कॉम्पैक्ट बनावट और हल्के वजन के कारण इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाना भी आसान होता है. छोटे बेडरूम, स्टडी रूम और ऑफिस केबिन जैसी जगहों पर यह यूजफुल हो सकता है, हालांकि पंखे की आवाज सुनाई दे सकती है और लंबे समय तक गर्म हवा चलने से कमरे में सूखापन महसूस हो सकता है. 

ऑयल हीटर की टेक्नोलॉजी क्या है?

ऑयल हीटर में मेटल के पैनल या फिन के अंदर खास तेल भरा होता हैय हीटिंग एलिमेंट इस तेल को गर्म करता है, जिसके बाद धातु की सतह से गर्मी आसपास की हवा तक पहुंचती है. इस प्रक्रिया में समय लगता है, इसलिए कमरे को गर्म करने में ब्लोअर के मुकाबले ज्यादा देर लग सकती है. इसकी खासियत यह है कि बिजली बंद होने के बाद भी गर्म तेल और मेटल के कारण कुछ समय तक गर्माहट बनी रहती है. इसमें पंखे की जरूरत नहीं होती है, हालांकि इसका वजन ज्यादा होता है और इसकी कीमत भी आमतौर पर ब्लोअर से ज्यादा होती है. 

यह भी पढ़ें – आपके Google Account में कौन-कौन कर रहा है लॉगिन? मिनटों में ऐसे जानें

ब्लोअर या ऑयल हीटर कौन कमरा जल्दी गर्म करेगा

ब्लोअर उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें कम समय में गर्मी चाहिए और हीटर को अलग-अलग कमरों में यूज करना है. वहीं  ऑयल हीटर उन लोगों के लिए यूजफुल है, जिन्हें लंबे समय तक आरामदायक गर्माहट चाहिए. साथ ही बिजली की खपत के मामले में दोनों की क्षमता और यूज का समय देखना जरूरी है. लंबे समय तक हीटर चलाने से बिजली का खर्च बढ़ सकता है. 

हीटर खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

हीटर चुनने से पहले कमरे का साइज , बिजली की खपत, कीमत और सुरक्षा फीचर्स जरूर देखें. छोटे कमरे के लिए 1000 से 1500 वॉट का हीटर सही हो सकता है, जबकि मीडियम साइज के कमरे में 1500 से 2000 वॉट और बड़े कमरे में 2000 वॉट से ज्यादा क्षमता की जरूरत पड़ सकती है. इसके अलावा ओवरहीटिंग से बचाव, गिरने पर अपने आप बंद होने की सुविधा और ISI सर्टिफिकेशन पर भी ध्यान दें. 

यह भी पढ़ें – हमेशा Low Power Mode पर रखते हैं फोन? हो सकते हैं ये नुकसान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments