- कनेक्शन हेतु Phone Link और Link to Windows ऐप अनिवार्य हैं,
काम करते समय बार-बार फोन की स्क्रीन देखना कई बार परेशानी बन जाता है. कभी किसी मैसेज का जवाब देना होता है, तो कभी जरूरी कॉल या नोटिफिकेशन चेक करने के लिए कंप्यूटर से ध्यान हटाना पड़ता है. अगर आप भी लैपटॉप या PC पर काम करते हुए फोन को बार-बार हाथ में लेने से बचना चाहते हैं, तो Microsoft का Phone Link फीचर आपके काम आ सकता है.
इसकी मदद से Android स्मार्टफोन को Windows PC से कनेक्ट किया जा सकता है. इसके बाद कंप्यूटर की स्क्रीन से ही मैसेज पढ़ने, कॉल करने और नोटिफिकेशन देखने जैसे काम किए जा सकते हैं. इतना ही नहीं, Android फोन में मौजूद हाल की तस्वीरों को भी PC पर देखा और दूसरी ऐप्स में यूज किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि Phone Link की मदद से फोन और कंप्यूटर को कैसे कनेक्ट करें.
क्या है Microsoft Phone Link?
Phone Link माइक्रोसॉफ्ट का एक ऐप है, जो स्मार्टफोन और Windows कंप्यूटर के बीच कनेक्शन बनाने में मदद करता है. इसके जरिए यूजर अपने फोन की कई सुविधाओं का यूज सीधे PC से कर सकते हैं. इसके लिए हर बार फोन अनलॉक करने की जरूरत नहीं पड़ती है. यह सुविधा Android स्मार्टफोन और iPhone के लिए उपलब्ध है, हालांकि दोनों में मिलने वाले फीचर्स अलग हो सकते हैं.
ऐसे करें Android फोन को Windows PC से कनेक्ट
1. अपने Windows PC के टास्कबार में सर्च बॉक्स खोलें और Phone Link टाइप करके ऐप शुरू करें.
2. ऐप में Android ऑप्शन चुनें और अपने Microsoft अकाउंट से साइन इन करें.
3. कंप्यूटर पर दिए गए निर्देशों के अनुसार फोन में Link to Windows ऐप इंस्टॉल करें या पहले से मौजूद ऐप खोलें. इसके लिए PC पर दिखने वाले लिंक का यूज कर सकते हैं.
4. फोन में उसी Microsoft अकाउंट से लॉगिन करें, जिसका यूज कंप्यूटर पर किया है.
5. PC पर Pair with QR code ऑप्शन चुनें. इसके बाद फोन में Link to Windows ऐप के जरिए कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें.
6. कनेक्शन पूरा होने पर फोन में मांगी गई जरूरी परमिशन दें. इससे ऐप को मैसेज, कॉन्टैक्ट्स, कॉल और अन्य संबंधित सुविधाओं तक पहुंच मिल सकेगी.
यह भी पढ़ें – ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
फोन और PC को कनेक्ट करने के लिए क्या जरूरी है?
इस सुविधा का यूज करने के लिए PC में Windows 10 का अपडेट या इससे नया वर्जन होना चाहिए. वहीं Android फोन में Android 7.0 या उससे नया वर्जन जरूरी है. कंप्यूटर में Phone Link और Android फोन में Link to Windows ऐप की जरूरत पड़ती है. साथ ही दोनों डिवाइस पर एक ही Microsoft अकाउंट से साइन इन करना होगा. कनेक्शन के लिए Wi-Fi, मोबाइल डेटा या इंस्टेंट हॉटस्पॉट का यूज किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?



