Tuesday, October 20, 2026
spot_img
HomeTechnologyघर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे...

घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • हैकिंग के शक पर तुरंत बिजली काटें, पासवर्ड बदलें.

घर से बाहर निकलते समय अब कई लोग मोबाइल पर अपने घर का लाइव वीडियो देखकर तसल्ली कर लेते हैं. घर में कौन आया, आसपास क्या हो रहा है और सब कुछ ठीक है या नहीं, इन सवालों का जवाब सिक्योरिटी कैमरे कुछ ही सेकंड में दे देते हैं. लेकिन जिस कैमरे को घर की सुरक्षा के लिए लगाया गया है, वही इंटरनेट से जुड़ने के कारण आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा भी बन सकता है. साइबर अपराधी इन कैमरों तक पहुंच बनाकर लाइव फुटेज, पुरानी रिकॉर्डिंग और निजी जानकारियां देख सकते हैं. ऐसे में सिर्फ कैमरा लगाना काफी नहीं है, बल्कि उसे डिजिटल खतरों से सुरक्षित रखना भी जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि सिक्योरिटी कैमरे को कैसे सुरक्षित रखें. 

घर की निगरानी करने वाले कैमरे को कैसे रखें सुरक्षित

1. अगर आपके सिक्योरिटी अकाउंट पर किसी अनजान लॉगिन या पासवर्ड बदलने का अलर्ट आता है, तो इसे गंभीरता से लें.

2. अगर कैमरा बिना आपके निर्देश के घूमने लगे या उसका एंगल अपने आप बदल जाए, तो यह साइबर अपराधी तक पहुंच का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में एक्सेस लॉग और पुरानी रिकॉर्डिंग की जांच करना सही रहेगा. 

2.  कैमरे, राउटर और सिक्योरिटी अकाउंट के लिए अलग-अलग मजबूत पासवर्ड रखें. 

4. आसान पासवर्ड इस्तेमाल करने से बचें और राउटर में WPA2 एन्क्रिप्शन चालू रखें. 

5. अगर कैमरा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की सुविधा देता है, तो इसे भी एक्टिव करें.  इससे पासवर्ड किसी के हाथ लगने पर भी अकाउंट में प्रवेश के लिए एक अतिरिक्त  वेरिफिकेशन जरूरी होगा. 

6. हमेशा भरोसेमंद कंपनी का कैमरा चुनें, जिसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और नियमित फर्मवेयर अपडेट की सुविधा हो.

7. दूर से कैमरा देखने के लिए VPN का इस्तेमाल किया जा सकता है. जरूरत न होने पर रिमोट एक्सेस बंद रखें और लॉगिन अलर्ट पर नजर रखें. 

यह भी पढ़ें – सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?

हैकिंग का शक हो तो तुरंत क्या करें?

अगर कैमरा हैक हो गया है, तो सबसे पहले सिस्टम की बिजली सप्लाई डिस्कनेक्ट करें. इसके बाद सिक्योरिटी अकाउंट, राउटर और जुड़े डिवाइस के पासवर्ड बदलें. कैमरा बनाने वाली कंपनी से संपर्क करके गलत एक्टिविटी की जानकारी दें और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम पूछें. 

घर का सिक्योरिटी कैमरा इस वजह से हो सकता है हैक

सिक्योरिटी कैमरा लोकल हैकिंग से हैक हो सकता है, जिसमें कोई व्यक्ति आपके घर या नेटवर्क के नजदीक पहुंचकर सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश कर सकता है. इसके लिए नेटवर्क सिग्नल में हस्तक्षेप करना या चुराए गए पासवर्ड का इस्तेमाल करना जैसे तरीके अपनाए जा सकते हैं. इसके अलावा रिमोट हैकिंग के जरिए भी सिक्योरिटी कैमरा हैक हो सकता है. जिसमें दूर बैठकर इंटरनेट के जरिए कैमरे तक पहुंच बनाई जाती है. 

यह भी पढ़ें – Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments