Thursday, November 12, 2026
spot_img
HomeTechnology40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman

40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उन्नत ऑडियो तकनीक और 5.5 इंच तक डिस्प्ले मौजूद है.

आजकल गाने सुनने के लिए लोग स्मार्टफोन या वायरलेस ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं, हालांकि बेहतर ऑडियो क्वालिटी पसंद करने वालों के बीच म्यूजिक प्लेयर की अपनी अलग जगह है. इसी को ध्यान में रखते हुए Sony ने अपनी नई प्रीमियम Signature Series Walkman रेंज पेश की है. इसमें NW-WM1ZM3, NW-WM1AM3 और NW-ZX900 नाम के तीन मॉडल शामिल हैं. इन वॉकमैन में प्रीमियम मटेरियल से बनी बॉडी, ऑडियो के लिए खास तकनीक और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी दी गई है. तो आइए जानते हैं कि Sony ने लॉन्च किए 3 नए प्रीमियम Walkman में कौन-से खास फीचर्स हैं. 

Sony ने लॉन्च किए 3 नए प्रीमियम Walkman में कौन-से खास फीचर्स हैं

Sony के सबसे महंगे Walkman NW-WM1ZM3 में 4N ऑक्सीजन-फ्री कॉपर इस्तेमाल किया गया है. इसकी बॉडी के आगे और पीछे के हिस्से को इसी से बनाया गया है और इस पर सोने की परत भी चढ़ाई गई है. कंपनी का दावा है कि यह डिजाइन बास, साउंडस्टेज और हाई-फ्रीक्वेंसी ऑडियो को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसमें Kimber Kable वायरिंग भी मिलती है. वहीं NW-WM1AM3 और NW-ZX900 की मुख्य बॉडी एल्युमिनियम अलॉय से बनी है, हालांकि इन दोनों मॉडल के पिछले हिस्से में भी गोल्ड-प्लेटेड ऑक्सीजन-फ्री कॉपर का इस्तेमाल किया गया है. 

40 घंटे तक मिलेगी बैटरी लाइफ

बैटरी के मामले में NW-ZX900 सबसे आगे है. कंपनी के मुताबिक, यह 128kbps MP3 ऑडियो प्लेबैक पर 40 घंटे तक चल सकता है. वहीं म्यूजिक स्ट्रीमिंग के दौरान इसकी बैटरी लाइफ 35 घंटे तक बताई गई है. NW-WM1ZM3 और NW-WM1AM3 दोनों मॉडल 128kbps MP3 प्लेबैक पर 35 घंटे तक और स्ट्रीमिंग के दौरान 31 घंटे तक चल सकते हैं. Sony के तीनों नए Signature Series Walkman फिलहाल कुछ ग्लोबल मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, हालांकि भारत में इन वॉकमैन के लॉन्च और उपलब्धता को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. 

यह भी पढ़ें – एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा

ऑडियो टेक्नोलॉजी और डिस्प्ले

तीनों Walkman में Sony की S-Master HX डिजिटल एम्प टेक्नोलॉजी और Native DSD फॉर्मेट का सपोर्ट मिलता है. ये Sony के DSD Remastering Engine के साथ आते हैं. NW-ZX900 में अल्ट्रा-लो-नॉइज LDO रेगुलेटर और क्रिस्टल ऑसिलेटर दिए गए हैं. ये कंपोनेंट्स ऑडियो प्लेयर के डिजाइन का हिस्सा हैं. डिस्प्ले की बात करें तो NW-WM1ZM3 और NW-WM1AM3 में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है, जबकि NW-ZX900 में 5 इंच का डिस्प्ले मिलता है. यूजर्स होम स्क्रीन के इंटरफेस को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं. 

Sony Signature Series Walkman की कीमत
 
Sony की नई Signature Series Walkman रेंज में तीन मॉडल शामिल हैं, जिनकी कीमत अलग-अलग रखी गई है. इनमें NW-WM1ZM3 सबसे महंगा है, जिसकी कीमत अमेरिका में 5,899 डॉलर और कनाडा में 8,259.99 कनाडाई डॉलर है. वहीं NW-WM1AM3 की कीमत अमेरिकी बाजार में 2,999.99 डॉलर और कनाडा में 4,199.99 कनाडाई डॉलर है. इसके तीसरे मॉडल NW-ZX900 को अमेरिका में 1,899.99 डॉलर और कनाडा में 2,659.99 कनाडाई डॉलर में पेश किया गया है. भारतीय रुपये के हिसाब से इनकी कीमत 5.60 लाख, 2.85 लाख और 1.80 लाख रुपये है.
 
यह भी पढ़ें – एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments