Wednesday, October 14, 2026
spot_img
HomeTechnologySamsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह

Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अन्य ब्रांडों के फोन भी हुए महंगे.

स्मार्टफोन खरीदने का बजट बनाते समय फोन के फीचर्स के साथ उसकी कीमत पर भी नजर रखनी पड़ती है. लेकिन अगर पसंद का फोन खरीदने के लिए कुछ समय इंतजार किया जाए और बाद में उसकी कीमत बढ़ जाए, तो बजट बिगड़ सकता है. Samsung के तीन स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के साथ भी ऐसा हो सकता है.

कंपनी ने Galaxy A27 5G, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीनों फोन के अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट अब 2,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं. इससे पहले भी इन स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव किया जा चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अब इनकी नई कीमतें कितनी हो गई हैं और इसकी वजह क्या है. 

Samsung के तीनों फोन की कीमतों में कितना इजाफा हुआ?

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung ने Galaxy A27 5G, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G के सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,000 रुपये बढ़ा दी है. इस बदलाव के बाद इन फोन को खरीदने के लिए यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

Samsung Galaxy A27 5G की नई कीमत

Samsung Galaxy A27 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत पहले 33,999 रुपये थी, जो अब बढ़कर 35,999 रुपये बताई जा रही है. वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 40,999 रुपये की जगह 42,999 रुपये में मिल रहा है. इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भी 45,999 रुपये से बढ़कर 47,999 रुपये हो गई है.

Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G के दाम भी बढ़े

Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G के बेस मॉडल में भी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. दोनों फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 35,999 रुपये से बढ़कर 37,999 रुपये बताई जा रही है. वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये से बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है. साथ ही 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल अब 46,999 रुपये में उपलब्ध होने की बात कही गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 44,999 रुपये थी.

यह भी पढ़ें – टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका

कीमत बढ़ने की वजह क्या है?

इन स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने की एक बड़ी वजह रैम और स्टोरेज की कमी बताई जा रही है. स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों को इन जरूरी कंपोनेंट्स की सप्लाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसका असर पूरे स्मार्टफोन बाजार पर पड़ रहा है और कई कंपनियां अपने फोन की कीमतें बढ़ा रही हैं. Samsung के अलावा Oppo, Vivo, iQOO, OnePlus और Apple भी अपने स्मार्टफोन महंगे कर चुके हैं. हालांकि, Samsung ने इन तीनों फोन की कीमतें बढ़ाने की अलग से कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है.

यह भी पढ़ें – 7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments