Home Technology बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?

बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • खाते में अनजान रकम आने पर बैंक से संपर्क करें, खुद वापसी न करें.

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने Jumped Deposit Scam को लेकर यूजर्स को सतर्क किया है. इस तरह की ठगी में जालसाज पहले खाते में थोड़े पैसे भेजते हैं और फिर गलती से ट्रांसफर होने का बहाना बनाकर रकम लौटाने के लिए कहते हैं. असली ठगी तब सामने आती है, जब पैसे वापस करने के नाम पर यूजर से बड़ी रकम के UPI पेमेंट को मंजूरी दिलाने की कोशिश की जाती है. SBI ने नेशनल साइबर सिक्योरिटी स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत इस धोखाधड़ी को लेकर चेतावनी जारी की है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Jumped Deposit Scam क्या है, यह स्कैम कैसे काम करता है और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

क्या है Jumped Deposit Scam?

इस स्कैम में ठग किसी व्यक्ति के बैंक खाते में छोटी रकम जमा करते हैं. इसके बाद ठग फोन करके दावा करते हैं कि पैसे गलती से ट्रांसफर हो गए हैं और उन्हें वापस भेज दिया जाए. इस बहाने ठग यूजर का भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं. जब व्यक्ति पैसे लौटाने के लिए तैयार हो जाता है, तो जालसाज UPI के जरिए पेमेंट रिक्वेस्ट भेजते हैं. यह रिक्वेस्ट पहले जमा की गई रकम से काफी ज्यादा हो सकती है. अगर व्यक्ति बिना जांच किए इसे मंजूरी दे देता है, तो उसके खाते से बड़ी रकम निकल सकती है.

यह स्कैम कैसे काम करता है?

SBI के मुताबिक, ठग जल्दबाजी, इमोशनल दबाव या किसी आपात स्थिति का हवाला देकर लोगों को तुरंत फैसला लेने के लिए मजबूर कर सकते हैं. शुरुआत में छोटी रकम मिलने से उनकी बात सच लग सकती है, लेकिन पैसे लौटाने के तरीके में ही धोखाधड़ी छिपी होती है. बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी यूजर्स को अलर्ट किया है कि खाते में अनजान रकम आने पर बिना पुष्टि कोई कदम न उठाएं.

यह भी पढ़ें – क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा

खाते में अनजान पैसे आएं तो क्या करें?

अगर आपके खाते में ऐसी रकम आती है, जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है, तो उसे वापस भेजने के लिए खुद कोई ट्रांजैक्शन न करें. सबसे पहले बैंक के आधिकारिक नंबर या शाखा से संपर्क करें और रकम की जांच साथ ही वापसी की प्रक्रिया बैंक के जरिए पूरी कराएं. साथ ही ऐसी किसी भी पेमेंट रिक्वेस्ट को मंजूरी न दें, जिसे आपने खुद शुरू नहीं किया है.

Jumped Deposit Scam से बचने के लिए SBI की सलाह

1. संदिग्ध नंबर को ब्लॉक करें –  ठगी का शक होने पर नंबर ब्लॉक करें और तुरंत बैंक को इसकी सूचना दें.

2. जल्दबाजी में पेमेंट मंजूर न करें – किसी के दबाव या इमरजेंसी बताने पर UPI रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें.

3. कॉल की पुष्टि करें – बैंक से जुड़ी कॉल की पहचान जांचें. SBI ने 1600 से शुरू होने वाले नंबरों से आने वाली कॉल को  सुरक्षित बताया है.

यह भी पढ़ें – 12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version