Monday, October 12, 2026
spot_img
HomeTechnologyबिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये...

बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर

कई बार जरूरत के समय जरूरी डॉक्यूमेंट न मिलें, तो परेशानी हो सकती है. सफर के दौरान, डॉक्टर के पास जाते समय या किसी जरूरी काम में इंटरनेट न चलने से भी दिक्कत आ सकती है, लेकिन थोड़ी तैयारी करके आप इस समस्या से बच सकते हैं. Google Drive में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप जरूरी फाइलों को बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी खोल सकते हैं.

इसके लिए आपको संबंधित फाइल को पहले से ऑफलाइन इस्तेमाल करने के लिए तैयार करना होगा. इससे टिकट, पहचान पत्र, एडमिट कार्ड, प्रिस्क्रिप्शन, फॉर्म, होटल वाउचर और PDF जैसी जरूरी फाइलें नेटवर्क न होने पर भी आपके काम आ सकती हैं. तो आइए जानते हैं कि यह फीचर Google Drive में ऑन कैसे करें.

Google Drive का ऑफलाइन फीचर क्यों है जरूरी?

कई बार यात्रा के दौरान एयरपोर्ट का Wi-Fi ठीक से काम नहीं करता या मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता है. परीक्षा और जरूरी अपॉइंटमेंट के समय भी इंटरनेट की समस्या सामने आ सकती है. ऐसे में अगर जरूरी डॉक्यूमेंट ऑनलाइन ही सेव हैं, तो उन्हें खोलना मुश्किल हो सकता है.Google Drive का ऑफलाइन फीचर आपको ऐसी स्थिति के लिए पहले से तैयार रहने में मदद करता है. आप जिन फाइलों को इंटरनेट के बिना इस्तेमाल करना चाहते हैं, उन्हें पहले ही ऑफलाइन उपलब्ध करा सकते है. 

Google Drive में कैसे ऑन करें यह फीचर?

1. इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले अपने फोन में Google Drive ऐप खोलें. 

2. अब उस फाइल को ढूंढें, जिसकी जरूरत आपको इंटरनेट के बिना पड़ सकती है. यह डॉक्यूमेंट, PDF, फोटो या कोई दूसरी फाइल हो सकती है. 

3. इसके बाद फाइल के साइड में दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें. 

यह भी पढ़ें – दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें

4. यहां Make available offline का ऑप्शन चुनें. 

5. घर या ऑफिस से निकलने से पहले ऐप के ऑफलाइन सेक्शन में जाकर चेक करें कि जरूरी फाइल उपलब्ध है या नहीं. 

इंटरनेट बंद होने से पहले कर लें तैयारी

इस फीचर का फायदा तभी मिलेगा, जब आप इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध रहते हुए फाइल को ऑफलाइन इस्तेमाल करने के लिए तैयार कर लेंगे. ऐसे में सफर पर निकलने, परीक्षा देने या किसी जरूरी अपॉइंटमेंट पर जाने से पहले अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को ऑफलाइन उपलब्ध कराना न भूलें. 

यह भी पढ़ें – हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments