- फोन की शुरुआती कीमत CNY 2,699 है, दो वेरिएंट उपलब्ध हैं.
स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग की मांग के बीच Vivo ने चीन में अपना नया फोन Y600s Pro पेश कर दिया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,200mAh की बैटरी है. कंपनी ने इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है. खास बात यह है कि नए फोन के कई फीचर्स इसी साल आए Vivo Y600 Pro से मिलते हैं. इसमें प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी क्षमता और कैमरा सेटअप भी लगभग सेम हैं.
Vivo Y600s Pro की कीमत कितनी है?
Vivo Y600s Pro को चीन में दो स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है. इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 यानी करीब 39,000 रुपये है. वहीं, 8GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल CNY 2,999 यानी लगभग 43,300 रुपये में आता है. फोन चार कलर ऑप्शन- मूनलाइट ब्लैक, फ्लोटिंग गोल्ड, स्टाररी पर्पल और वास्ट ब्लू में उपलब्ध है.
Vivo Y600s Pro की बैटरी और 90W चार्जिंग
Vivo Y600s Pro में 10,200mAh की बैटरी दी गई है, जबकि इसकी रेटेड क्षमता 10,000mAh बताई गई है. फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है, फिलहाल फोन को चीन में पेश किया गया है और भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें – स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
120Hz AMOLED डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 बाय 1260 पिक्सल है. डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें HDR और P3 वाइड कलर गैमट का सपोर्ट भी मिलता है. फोन में 6nm तकनीक पर बना MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया गया है. यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है. इसके साथ 8GB LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है. Memory Fusion फीचर के जरिए 8GB तक अतिरिक्त वर्चुअल RAM का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
Vivo Y600s Pro का कैमरा और कनेक्टिविटी में क्या है खास?
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का कैमरा और सामने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. दोनों कैमरों में EIS सपोर्ट मिलता है और इनसे 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. फोन में स्टीरियो स्पीकर, इंफ्रारेड रिमोट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी हैं.
यह भी पढ़ें – Amazon Prime Video का Profile PIN भूल गए? ऐसे करें मिनटों में रीसेट
