Saturday, October 10, 2026
spot_img
HomeTechnologyघर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर...

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कूलर, पंखे, टीवी और इंडक्शन भी बिल बढ़ाते हैं.

गर्मी में AC चलाना हो, सर्दियों में गीजर से पानी गर्म करना हो या पूरे दिन फ्रिज में खाने-पीने का सामान सुरक्षित रखना हो, घर के कई काम बिजली पर निर्भर हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर का कौन-सा डिवाइस बिजली के बिल को सबसे ज्यादा बढ़ाता है.

कई बार कम समय चलने वाली मशीन भी ज्यादा बिजली खींचती है, जबकि कुछ डिवाइस लगातार चालू रहने के कारण महीने भर में काफी यूनिट खर्च कर देते हैं. ऐसे में इनकी बिजली खपत और यूज के तरीके को समझना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन-सा डिवाइस खर्च करता है. 

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन-सा डिवाइस खर्च करता है

गर्मियों में AC घर के सबसे ज्यादा बिजली खर्च करने वाले डिवाइस में शामिल है. एक सामान्य 1.5 टन, 3-स्टार AC करीब 1,500 से 2,000 वॉट बिजली ले सकता है. रोजाना 8 घंटे चलने पर महीने में लगभग 360 से 480 यूनिट तक खपत हो सकती है. 5-स्टार इन्वर्टर AC से बिजली की खपत 30 से 40 फीसदी तक कम हो सकती है. वहीं सर्दियों में पानी गर्म करने वाला गीजर सबसे ज्यादा बिजली की खपत बढ़ाता है. 2,000 से 3,000 वॉट का गीजर रोजाना करीब 2 घंटे चलने पर महीने में लगभग 120 से 180 यूनिट खर्च कर सकता है. 

फ्रिज और वॉशिंग मशीन की खपत पर भी दें ध्यान

1. रेफ्रिजरेटर – फ्रिज दिन-रात चलता रहता है. 250 लीटर का सामान्य 3-स्टार फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज प्रतिदिन करीब 1.5 से 2 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है. महीने की खपत लगभग 45 से 90 यूनिट तक हो सकती है. वहीं 5-स्टार इन्वर्टर कंप्रेसर मॉडल बिजली बचाने में मदद कर सकता है. 

2. वॉशिंग मशीन – मशीन की खपत उसके मॉडल और वॉश प्रोग्राम पर निर्भर करती है. इसकी क्षमता करीब 500 से 2,000 वॉट हो सकती है और महीने में लगभग 15 से 60 यूनिट खर्च हो सकती हैं. ठंडे पानी में कपड़े धोने और मशीन को पूरी क्षमता के साथ चलाने से बिजली बचाई जा सकती है. 

पंखे, कूलर और टीवी भी बढ़ाते हैं बिल

कूलर करीब 150 से 300 वॉट बिजली लेता है. रोजाना 10 घंटे चलने पर महीने में लगभग 45 से 90 यूनिट खपत हो सकती है. सामान्य पंखे 75 से 90 वॉट बिजली लेते हैं, जबकि BLDC पंखे करीब 28 से 35 वॉट पर चल सकते हैं. रोजाना 16 घंटे यूज करने पर एक पंखे की मासिक खपत लगभग 13 से 43 यूनिट हो सकती है. वहीं 43 इंच का LED टीवी करीब 80 से 120 वॉट बिजली खर्च कर सकता है. रोजाना 6 घंटे चलने पर महीने में लगभग 14 से 22 यूनिट खपत हो सकती है. बड़े टीवी ज्यादा बिजली ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स

किचन के डिवाइस की खपत कितनी है?

1. माइक्रोवेव – 800 से 1,200 वॉट का माइक्रोवेव रोजाना आधा घंटा चलाने पर महीने में करीब 12 से 18 यूनिट खर्च कर सकता है. 

2. डिशवॉशर – यह एक वॉश साइकल में लगभग 1,200 से 2,400 वॉट की बिजली क्षमता यूज कर सकता है. रोजाना एक साइकल चलाने पर मासिक खपत करीब 36 से 72 यूनिट हो सकती है.

3. इंडक्शन चूल्हा – 1,000 से 2,000 वॉट का इंडक्शन रोजाना 2 घंटे चलाने पर महीने में लगभग 60 से 120 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है. 

यह भी पढ़ें – Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments