Home Technology घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें...

घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?

0

सर्दियों में सुबह गर्म पानी मिल जाए तो दिन की शुरुआत आसान हो जाती है. लेकिन ठंड बढ़ने के साथ गीजर का इस्तेमाल भी बढ़ता है और इसका असर बिजली के बिल पर पड़ता है. ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि अगर घर की छत पर सोलर पैनल लगवा लिए जाएं तो क्या गीजर भी आसानी से चल सकता है?

सोलर पैनल सिर्फ बिजली का बिल कम करने में ही नहीं, बल्कि घर के रोजमर्रा के बिजली खर्च को संभालने में भी मदद करते हैं. ऐसे में अगर आप केवल गीजर की वजह से सोलर पैनल लगवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो भी यह आपके बिजली के बिल को कम करने में आपकी मदद करेगा.

 कितने सोलर पैनल से चलेगा गीजर?

आमतौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिक गीजर 1000 से 3000 वॉट या उससे अधिक क्षमता के होते हैं. अगर आपके घर में 2000 वॉट का गीजर है, तो उसे चलाने के लिए पर्याप्त क्षमता वाला सोलर सिस्टम चाहिए. आजकल बाजार में 550 वॉट के सोलर पैनल भी उपलब्ध हैं. ऐसे चार पैनल मिलकर करीब 2.2 किलोवॉट की कुल क्षमता देते हैं.

यह भी पढ़ें: AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम

एक सोलर पैनल की कीमत कितनी है?

भारत में 550 वॉट के सोलर पैनल की कीमत ब्रांड, तकनीक और मॉडल के अनुसार बदलती है. कुछ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर यह 10,000 से 15,000 रुपये के आसपास उपलब्ध हैं. वहीं प्रीमियम मॉडल इससे महंगे हो सकते हैं. अगर गीजर के लिए चार पैनल लगाने की योजना है, तो केवल पैनलों पर ही मोटे तौर पर 40,000 से 60,000 रुपये तक का खर्च मानकर चल सकते हैं.

सोलर पैनल का वजन कितना होता है?

छत पर सोलर पैनल लगवाते समय लोग अक्सर उसकी कीमत और बिजली बनाने की क्षमता पर ध्यान देते हैं, लेकिन वजन को नजरअंदाज कर देते हैं. चार पैनलों का कुल वजन ही लगभग 100 से 112 किलोग्राम हो सकता है. इसके अलावा पैनल को सहारा देने वाला लोहे या एल्युमिनियम का स्ट्रक्चर भी वजन बढ़ाता है. इसलिए छत पर पैनल लगवाने से पहले उसकी मजबूती और स्ट्रक्चर की सुरक्षा की जांच करवाना बेहतर है.

दिन में चलेगा गीजर?

सही क्षमता और डिजाइन वाले सोलर सिस्टम से दिन में गीजर चलाया जा सकता है. लेकिन यह समझना भी बेहद जरूरी है कि सोलर पैनल की बिजली लगातार एक जैसी नहीं रहती. घने बादल और धूप कम होने पर बिजली का उत्पादन घट सकता है. वहीं रात में गीजर चलाने के लिए बैटरी या ग्रिड बिजली की जरूरत पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version