- सफाई निर्देशों का पालन करें, कठोर रसायनों से बचें.
फ्रिज में रखी सब्जियां, फल और दूसरी खाने-पीने की चीजें कई बार अजीब बदबू देने लगती हैं. इसकी वजह सिर्फ खाने की चीजें नहीं, बल्कि फ्रिज के अंदर लगा एयर फिल्टर भी हो सकता है. फ्रिज में इस्तेमाल होने वाला यह छोटा-सा फिल्टर अंदर की बदबू को कम करने में मदद करता है, लेकिन लगातार इस्तेमाल के कारण इसकी क्षमता धीरे-धीरे घट सकती है.
ऐसे में फ्रिज के अंदर अलग-अलग चीजों की गंध आपस में मिल सकती है, जिससे खाने का टेस्ट और खुशबू प्रभावित हो सकती है. अच्छी बात यह है कि कुछ फ्रिज में इस फिल्टर को साफ किया जा सकता है, जबकि कुछ में इसे बदलना पड़ता है. तो आइए जानते हैं कि फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों खास है. साथ ही इसे कब और कैसे साफ करें.
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों खास है?
फ्रिज में लगा एयर फिल्टर अंदर की बदबू को कम करने में मदद करता है, लेकिन हर फ्रिज में निकालकर साफ किया जा सकने वाला एयर फिल्टर नहीं होता है. इसके लिए कंपनी की वेबसाइट या फ्रिज के साथ मिले मैनुअल की मदद ली जा सकती है. फिल्टर की जगह भी ब्रांड और मॉडल के हिसाब से अलग होती है. LG के कई फ्रिज में यह अंदर की ऊपरी या बीच वाली जगह पर मिलता है. Whirlpool के मुताबिक, इसके फ्रिज में फिल्टर आमतौर पर ऊपर की तरफ होता है. Samsung के कुछ मॉडल में यह पीछे, जबकि कुछ में बीच में लगा होता है. वहीं Frigidaire के कई मॉडल में इसे खाने की चीजें रखने वाले हिस्से के पीछे लगाया जाता है.
एयर फिल्टर को कब साफ करें?
Samsung के मुताबिक, उसके फिल्टर को हर 6 महीने से 1 साल के बीच साफ किया जा सकता है, जबकि कई दूसरे ब्रांड आमतौर पर हर 6 महीने में फिल्टर बदलने की सलाह देते हैं. अगर फ्रिज में तेज गंध वाली चीजें ज्यादा रखी जाती हैं या अंदर की बदबू कम नहीं हो रही है, तो फिल्टर की जांच करना जरूरी है. सही समय और तरीका जानने के लिए अपने फ्रिज के मैनुअल में दिए गए निर्देश जरूर देखें.
यह भी पढ़ें – डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
एयर फिल्टर को साफ करने का सही तरीका क्या है?
1. फिल्टर साफ करने से पहले कंपनी के निर्देश जरूर देखें. हर मॉडल का तरीका एक जैसा नहीं होता है.LG अपने कुछ एयर फिल्टर को पानी से साफ करने की सलाह नहीं देता है. वहीं Samsung अपने कुछ फिल्टर को चार घंटे तक हल्के गर्म पानी में भिगोने, फिर धोकर पूरी तरह सुखाने की सलाह देता है.
2. LG के फिल्टर को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर या धूप का इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी के निर्देशों के अनुसार, इसे करीब आठ घंटे तक धूप में रखा जा सकता है. Samsung तेज केमिकल वाले क्लीनर इस्तेमाल करने से भी मना करता है, इससे फिल्टर खराब हो सकता है.
3. साफ करने के बाद फिल्टर को सही तरीके से वापस लगाना जरूरी है. ठीक से फिट नहीं होने पर हवा बाहर निकल सकती है.
यह भी पढ़ें – Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
