Thursday, October 1, 2026
spot_img
HomeTechnologyTV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV...

TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K

टीवी पर कंटेंट देखने का तरीका लगातार बदल रहा है और अब स्ट्रीमिंग डिवाइस भी सिर्फ वीडियो चलाने तक सीमित नहीं रह गए हैं. इसी बीच Amazon ने नया Fire TV Stick 4K लॉन्च किया है. कंपनी ने इसके साथ नया Fire TV Remote भी पेश किया है, जबकि इसका ज्यादा प्रीमियम वर्जन Fire TV Remote Plus भी 2027 में लाने की तैयारी है.

नए Fire TV Stick 4K में पहले वाले स्लिम स्टिक डिजाइन को बरकरार रखा गया है, लेकिन अब इसमें 4K पिक्चर क्वालिटी मिलती है. खास बात यह है कि इसे टीवी के USB पोर्ट से सीधे पावर भी दिया जा सकता है. 

Fire TV Stick 4K में क्या बदला?

Amazon का नया Fire TV Stick 4K पिछले साल आए Fire TV Stick 4K Select से ज्यादा तेज है. इसका डिजाइन पतला और स्टिक जैसा है, जिसे सीधे टीवी के HDMI पोर्ट से कनेक्ट किया जा सकता है. वहीं, टीवी के USB पोर्ट से पावर देने की सुविधा भी इसमें मौजूद है. Prime Thanksgiving Sale के दौरान इसकी कीमत Prime मेंबर्स के लिए कम रखी जाएगी. यह सेल 13 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें Early Access Sale भी शामिल है. 

नए Fire TV Remote का डिजाइन कैसा है?

Amazon ने नए Fire TV Remote के डिजाइन में भी बदलाव किया है. इसमें फ्लैट फ्रंट, हल्का घुमावदार बैक और गोल किए गए किनारे दिए गए हैं. कंपनी के अनुसार इसका निचला सेंटर ऑफ ग्रेविटी इसे हाथ में पकड़ने पर ज्यादा स्वाभाविक फिट बनाता है. Remote के होम बटन में अब रिसाइकल्ड एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है.

यह भी पढ़ें – एक गलती से हैक हो सकता है Facebook, ऐसे वापस मिलेगा Access

Remote में मिलेगा Custom Button

नए Fire TV Remote में Custom Button भी जोड़ा गया है, जो पहले प्रीमियम Alexa Voice Remote Pro में दिया जाता था.यह Remote नए Fire TV Stick 4K के साथ भी मिलेगा. Fire TV Remote की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसकी शिपिंग 22 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है. 

Fire TV Remote Plus में क्या खास होगा?

Amazon का Fire TV Remote Plus 2027 में आएगा. इसमें Fire TV के सामान्य फीचर्स के अलावा बैकलिट बटन और प्रीमियम एल्युमिनियम बॉडी मिलेगी. इसमें Find My Remote फीचर भी होगा. Alexa वाले डिवाइस से Alexa, find my remote कहने पर रिमोट आवाज करेगा, जिससे उसे ढूंढना आसान होगा. 

यह भी पढ़ें – बंदूक से ज्यादा क्यों खतरनाक हैं वीडियो एडिटिंग टूल्स, HC ने क्यों कहा ऐसा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments