Home Technology व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या...

व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • गूगल ‘प्रोजेक्ट सनकैचर’ से अंतरिक्ष में एआई कंप्यूटिंग परखेगा.

अक्टूबर की शुरुआत टेक और डिजिटल दुनिया में कुछ ऐसे बदलाव लेकर आ रही है, जिनका असर सीधे यूजर्स की जेब, मोबाइल रिचार्ज, बिजनेस मैसेजिंग और डिजिटल सिस्टम पर दिखाई दे सकता है. कहीं कंपनियों के लिए मैसेज भेजना महंगा होगा, तो कहीं बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज ऑप्शन बढ़ेगा. होम इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने वालों के लिए भी अक्टूबर की शुरुआत जरूरी हो सकती है. कुछ कंपनियां लागत बढ़ने के बीच कीमतों में बदलाव की तैयारी कर रही हैं. तो आइए जानते हैं कि 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा है. 

WhatsApp Business पर बढ़ेगा मैसेजिंग खर्च

1 अक्टूबर से WhatsApp Business Platform पर कंपनियों के मैसेजिंग चार्ज में बदलाव होगा. भारत में Utility Message की दर 0.115 रुपये यानी 11.5 पैसे प्रति डिलीवर मैसेज है. 18 प्रतिशत GST जोड़ने पर यह करीब 14 पैसे हो जाती है. इसका असर आम WhatsApp यूजर पर नहीं पड़ेगा. ग्राहकों को दोस्तों, परिवार या बिजनेस अकाउंट से चैट करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. यह बदलाव मुख्य रूप से कंपनियों की ओर से भेजे जाने वाले Business Messages की लागत से जुड़ा है. 

Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज में बढ़ेंगे ऑप्शन

TRAI के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को Voice और SMS Only Plans उपलब्ध कराने होंगे. ऐसे प्लान में मोबाइल डेटा शामिल नहीं होगा.  जिन वैधता अवधि के लिए कंपनियां कॉल, SMS और डेटा वाले प्लान देती हैं, वहां 30 दिन या उससे कम की अवधि के लिए डेटा-फ्री ऑप्शन भी देना होगा. इन प्लान की कीमत संबंधित डेटा वाले प्लान से कम रखनी होगी. साथ ही कम से कम एक ऐसा प्लान देना होगा जिसे हर महीने उसी तारीख को रिन्यू किया जा सके. 

AC, TV और दूसरे अप्लायंसेज हो सकते हैं महंगे

फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले होम इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने वालों के लिए कीमतों में बदलाव जरूरी हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक कुछ कंपनियां बढ़ती लागत के कारण AC की कीमतों में करीब 5 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती हैं. कुछ कंपनियों की ओर से LED TV और वॉशिंग मशीन की कीमतों में 2 से 3 फीसदी तक वृद्धि की बात सामने आई है, जबकि कुछ टीवी कंपनियां करीब 7 फीसदी तक बढ़ोतरी की योजना में हैं. फ्रिज और दूसरे होम अप्लायंसेज की कीमतों में भी करीब 3 से 4 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना बताई गई है.

यह भी पढ़ें – Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?

बैंकिंग रिकॉर्ड से जुड़ा नया कानून होगा लागू

1 अक्टूबर से Bankers Books Evidence Act, 2026 लागू होगा और 1891 के पुराने कानून की जगह लेगा. नए कानून में इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड में रखे बैंकिंग रिकॉर्ड को भी मान्यता दी गई है. रिकॉर्ड को मैनुअल, डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर से प्रमाणित किया जा सकेगा. 

Google अंतरिक्ष में करेगा AI कंप्यूटिंग का टेस्ट

Google का Project Suncatcher भी 1 अक्टूबर से चर्चा में रहेगा. कंपनी अपने पहले टेस्ट सैटेलाइट के जरिए अंतरिक्ष में AI कंप्यूटिंग की संभावना जांचेगी. इस प्रोटोटाइप में चार Google Tensor Processing Units यानी TPU होंगे. इसका मकसद अभी अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाना नहीं, बल्कि यह देखना है कि AI चिप्स अंतरिक्ष की परिस्थितियों में कैसे काम करते हैं. 

यह भी पढ़ें – क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉज

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version