Monday, September 28, 2026
spot_img
HomeTechnology4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा...

4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • माउंटेन व्यू और लंदन में होगा यह कार्यक्रम.

Google एक बार फिर Android डेवलपर्स के लिए अपना खास इवेंट लेकर आ रहा है. चार साल के लंबे इंतजार के बाद Android Dev Summit 2026 एक बार फिर होने जा रहा है.  इस बार यह इवेंट काफी खास माना जा रहा है. इसमें कंपनी अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के अगले बड़े बदलावों पर जानकारी दे सकती है.

खासतौर पर Android 18 का जिक्र इस इवेंट को और जरूरी बनाता है. दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में Android से जुड़े नए फीचर्स, डेवलपमेंट टूल्स और टेक्निकल अपडेट्स पेश किए जाने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं कि इस बार Android Dev Summit 2026 में क्या खास होगा. 

चार साल बाद कब लौट रहा है Android Dev Summit?

Google का Android Dev Summit 2026 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा और 29 अक्टूबर तक चलेगा. इसमें मेन कार्यक्रम अमेरिका के Mountain View, California स्थित Google Event Centre at Bay View में आयोजित किया जाएगा. यह कुछ प्रोफेशनल Android डेवलपर्स के लिए इन-पर्सन इवेंट होगा और इसमें शामिल होने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन जरूरी है. 

इस बार Android Dev Summit 2026 में क्या खास होगा?

इस बार की सबसे बड़ी चर्चा Android 18 को लेकर है. Summit में Google अपने अगले ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर कर सकता है. इसके अलावा Jetpack Compose में नए ग्राफिक्स फीचर्स से जुड़े अपडेट भी सामने आने की उम्मीद है. 

AI से लेकर Android XR तक पर रहेगा फोकस

Android Dev Summit 2026 में सिर्फ नए OS की बात नहीं होगी. यहां Android ऐप्स और यूजर एक्सपीरियंस में Artificial Intelligence को शामिल करने से जुड़े सेशन भी होने की उम्मीद है. इसके साथ Android XR, डेवलपमेंट टूल्स और ऐप बनाने से जुड़े तकनीकी विषय भी कार्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – Big Billion Days Sale पर बंपर डिस्काउंट, मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक कितनी छूट?

लंदन में भी होगा Android Dev Summit  एक्सटेंडेड

Google ने यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के डेवलपर्स के लिए 28 अक्टूबर को London में Android Dev Summit का एक्सटेंडेड एडिशन रखा है. यह कार्यक्रम Google के UK ऑफिस, 6 Pancras Square में होगा. यहां डेवलपर्स को Android टीम के सदस्यों और दूसरे डेवलपर्स से बातचीत करने का मौका मिलेगा. 

चार साल बाद क्यों खास है यह इवेंट?

Android Dev Summit का पिछला dedicated edition 2022 में हुआ था. अब 2026 में इसकी वापसी हो रही है. Mountain View में दो दिन के मुख्य कार्यक्रम के साथ London में एक्सटेंडेड एडिशन भी रखा गया है. इवेंट में प्रोडक्ट डेमो, Android एक्सपर्ट्स से बातचीत और नए तकनीकी अपडेट्स शामिल होंगे. 

यह भी पढ़ें – AI की मदद से मिली नई Gene Editing System, CRISPR से क्या है कनेक्शन?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments