- आईपैड मिनी, आईमैक और मैकबुक प्रो में अपडेट.
सितंबर में iPhone 18 सीरीज और iPhone Duo लॉन्च करने के बाद Apple का इस साल का टेक शो अभी खत्म नहीं हुआ है. कंपनी को लेकर अब अक्टूबर में एक और लॉन्च इवेंट की चर्चा हो रही है, जिसमें कुछ नए डिवाइसेज पेश किए जा सकते हैं. रिपोर्ट्स में HomePod Mini, स्क्रीन वाले Home Hub और Apple TV 4K के नए मॉडल का जिक्र है. इसके अलावा MacBook Pro, iPad Mini और iMac के अपडेटेड वर्जन भी इस साल की लाइनअप का हिस्सा हो सकते हैं.
अक्टूबर में फिर इवेंट कर सकता है Apple
MacRumors के अनुमान के मुताबिक, Apple अक्टूबर में एक अलग लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इस इवेंट में कौन-कौन से प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे. कुछ डिवाइसेज को कंपनी इवेंट के बजाय प्रेस रिलीज के जरिए भी लॉन्च कर सकती है.
iPad Mini में OLED डिस्प्ले की चर्चा
Apple इस साल नए iPad Mini को भी पेश कर सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें A20 Pro या A19 Pro चिपसेट में से कोई एक मिल सकता है. इसके साथ OLED डिस्प्ले, नया स्पीकर सिस्टम और वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन मिलने की बात कही जा रही है.
iMac और MacBook Pro में भी अपडेट
नए iMac मॉडल में M6 चिपसेट मिलने की उम्मीद है. इसमें 24-इंच डिस्प्ले और नए कलर ऑप्शन भी दिए जा सकते हैं. वहीं, MacBook Pro के 14-इंच मॉडल को M6 चिप के साथ अपडेट किया जा सकता है.
MacBook Pro के OLED वर्जन को लेकर भी चर्चा है. इसमें 14 और 16 इंच के डिस्प्ले ऑप्शन मिल सकते हैं, लेकिन OLED वाला बड़ा अपग्रेड साल 2026 के आखिर में आने की उम्मीद है.
HomePod Mini में Siri AI का सपोर्ट
Apple अपने Smart Home सेक्शन में भी नए डिवाइस ला सकता है. नए HomePod Mini में नया चिपसेट, बेहतर साउंड क्वालिटी, N1 चिप और Wi-Fi 7 सपोर्ट मिलने की जानकारी सामने आई है. इसमें दूसरी जनरेशन का Ultra Wideband चिप भी दिया जा सकता है. डिवाइस में Siri AI सपोर्ट और नया रेड कलर ऑप्शन भी मिल सकता है.
यह भी पढ़ें – Type-A और Type-C की टेक्नोलॉजी में क्या अंतर है? जानिए कौन है तेज
Home Hub बन सकता है नया डिवाइस
Apple के स्क्रीन वाले स्मार्ट होम डिवाइस को फिलहाल Home Hub या HomePad के नाम से चर्चा में बताया जा रहा है. इसमें 7-इंच की स्क्वायर स्क्रीन, A18 चिपसेट, Siri AI और FaceTime सपोर्ट मिल सकता है. इसे टेबलटॉप और वॉल-माउंटेड मॉडल में पेश किए जाने की बात है.
Apple TV 4K में भी नया प्रोसेसर
Apple TV 4K का नया वर्जन भी इस लाइनअप में शामिल हो सकता है. इसमें A17 Pro चिप, 8GB RAM और N1 नेटवर्किंग चिप के साथ Wi-Fi 7 सपोर्ट मिलने की चर्चा है. साथ ही नया Siri Remote भी पेश किया जा सकता है.
फिलहाल इनमें से किसी भी डिवाइस की लॉन्च डेट और फाइनल स्पेसिफिकेशन Apple ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किए हैं. इसलिए अक्टूबर इवेंट को लेकर सामने आई जानकारी को अभी रिपोर्ट्स और लीक्स के तौर पर ही देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें – क्या AI आपके पुराने Chat से आपकी Personality पहचान सकता है? ऐसे करें आसान Experiment



