- 25-30 साल बाद भी सही देखभाल से पैनल चलते रहते हैं.
सोलर पैनल लगवाने के बाद कई साल तक अच्छी मात्रा में बिजली मिलती रहती है, लेकिन समय बीतने के साथ इसका आउटपुट धीरे-धीरे कम हो सकता है. इसका मतलब यह नहीं है कि पैनल अचानक खराब हो गया है. दरअसल लंबे समय तक धूप, गर्मी, नमी और मौसम का सामना करने के कारण Solar Panels की बिजली बनाने की क्षमता में धीरे-धीरे कमी आती है. इस प्रक्रिया को Solar Panel Degradation कहा जाता है.
आमतौर पर सोलर पैनल की परफॉर्मेंस में हर साल करीब 0.3 परसेंट से 1 परसेंट तक की गिरावट हो सकती है, जबकि इंडस्ट्री में औसत गिरावट लगभग 0.5 परसेंट सालाना बताई गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पुराने Solar Panels कम बिजली क्यों बनाते हैं.
पुराने Solar Panels कम बिजली क्यों बनाते हैं?
Solar Panels लगातार धूप और UV किरणों के संपर्क में रहते हैं. इसके अलावा गर्मी और बदलते मौसम का असर भी सेल और उसके अंदर मौजूद कनेक्शन पर पड़ता है. दिन में पैनल गर्म और रात में ठंडा होने से बार-बार फैलने और सिकुड़ने की प्रक्रिया होती है. इससे समय के साथ Micro-cracks बन सकते हैं और अंदर के कनेक्शन कमजोर हो सकते हैं. ऐसे में लेक्ट्रॉन्स के लिए रास्ते कम होते हैं और बिजली का उत्पादन प्रभावित होता है.
इस वजह से भी कम हो सकती है शुरुआती Power
पुराने P-Type Solar Panels में Light-Induced Degradation यानी LID देखने को मिल सकती है. पहली बार तेज धूप पड़ने के बाद सिलिकॉन सेल के अंदर होने वाली प्रक्रिया के कारण शुरुआती एफिशिएंसी में करीब 1 परसेंट से 3 परसेंट तक की कमी आ सकती है. यह शुरुआती गिरावट होती है और बाद में प्रदर्शन स्थिर हो जाता है. मॉर्डन N-Type Panels में यह समस्या काफी कम हो गई है.
PID और मौसम का भी पड़ता है असर
Potential-Induced Degradation यानी PID हाई वोल्टेज, गर्मी और नमी जैसे कारणों से हो सकती है. इससे Solar Cell की बिजली बनाने की क्षमता प्रभावित होती है. इसके अलावा लंबे समय तक नमी, बारिश, UV किरणों और गर्म मौसम के संपर्क में रहने से पैनल के अंदर के हिस्सों पर असर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें – भीड़ में आपका नाम सुनते ही iPhone देगा अलर्ट! कमाल का है ये फीचर
गंदगी भी घटाती है बिजली
पैनल की सतह पर धूल, पक्षियों की गंदगी, प्रदूषण और पत्तियां जमा होने से सूरज की रोशनी सेल तक कम पहुंचती है. धूल वाले इलाकों में नियमित सफाई न होने पर बिजली उत्पादन में 10 पर्सेंट से 20 पर्सेंट तक की कमी हो सकती है.
कब तक काम करते हैं Solar Panels
Solar Panels की यूज लाइफ आमतौर पर 25 से 30 साल मानी जाती है. 25 साल बाद पैनल बंद होना जरूरी नहीं है, बल्कि उसकी Power आउटपुट कम हो सकती है. कई पैनल इस अवधि के बाद भी बिजली बनाते रहते हैं.अच्छी क्वालिटी के पैनल, सही इंस्टॉलेशन, नियमित सफाई और समय-समय पर जांच से एफिशिएंसी में गिरावट को कम रखने में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें – Android फोन में बार-बार आने वाले Nearby Device Alerts का मतलब क्या है?
