Friday, September 18, 2026
spot_img
HomeTechnologyRefurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें...

Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पुराने अकाउंट, बटनों और नेटवर्क सपोर्ट का ध्यान रखें.

स्मार्टफोन खरीदते समय हर कोई चाहता है कि कम कीमत में ज्यादा फीचर्स वाला फोन मिल जाए, लेकिन जब नए स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ने लगे, तो एक और ऑप्शन तेजी से लोगों का ध्यान खींचता है और वह रिफर्बिश्ड फोन है. Apple और Samsung के पुराने मॉडल सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. आमतौर पर इन फोन को दोबारा बेचने से पहले अच्छी तरह चेक और टेस्ट किया जाता है और जरूरत पड़ने पर खराब हिस्सों की रिपेयरिंग भी की जाती है.

रिफर्बिश्ड फोन खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम कीमत में अच्छा और हाल का मॉडल मिल सकता है. इससे पैसे बचाने के साथ बेहतर हार्डवेयर वाले फोन पर कम खर्च में अपग्रेड करने का मौका भी मिलता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि Refurbished Phone खरीद रहे हैं तो Hardware और Battery से लेकर कौन-सी चीजें चेक करें. 

हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक

फोन का IMEI Number बॉक्स या Invoice पर दिए IMEI से मिलाएं. भारत में CEIR की Sanchar Saathi Service से IMEI Status भी चेक किया जा सकता है. iPhone में Apple Account और Android Phone में पुराना Google Account हटाया गया हो, यह जरूर देखें. iPhone में Battery Health चेक करें. Android Phones में Battery Capacity की जानकारी सेटिंग्स में मिल सकती है.

सही Seller चुनना जरूरी

रिफर्बिश्ड फोन खरीदते समय मॉडल चुनने से पहले Seller की क्रेडिबिलिटी चेक करें. Manufacturer-Certified Refurbished Phone को आमतौर पर एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है. Samsung का Certified Re-Newed Program Galaxy S25 Ultra और Galaxy S25 जैसे मॉडल उपलब्ध कराता है. ब्रांड से सीधे मिलने वाले Refurbished Phones को Inspection, Functional Testing और Software Validation से गुजरना पड़ता है. कई मामलों में पुराने डेटा को पूरी तरह हटाया जाता है और खराब पार्ट्स को Original Spare Parts से बदला जाता है. ऐसे में खरीदने से पहले कंपनी की Official Refurbished Program वेबसाइट पर वोरेंटी जरूर चेक करें.

यह भी पढ़ें – POCO X8 Review: 9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट? 

Retailer से खरीद रहे हैं तो ये चीजें देखें

Refurbished Phone Retailer से खरीदते समय Device Condition, Grading, Warranty और Return या Replacement Policy ध्यान से देखें. खरीदारी का पक्का Invoice भी संभालकर रखें. साथ ही Physical Refurbisher Store पर जाकर फोन को खुद चेक करें. Display, Camera, Handset की ऑवर ऑल कंडीशन और रिप्लेसमेंट पार्ट्स की जानकारी जरूर लें. ऐसे Seller से सावधान रहें, जो IMEI Number या पक्का Bill देने से मना करे. 

यह भी पढ़ें  – iPhone 18 Pro की सेल कल से शुरू, जानें सबसे सस्ती डील कहां मिलेगी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments