Home Technology iPhone 18 Pro की सेल कल से शुरू, जानें सबसे सस्ती डील...

iPhone 18 Pro की सेल कल से शुरू, जानें सबसे सस्ती डील कहां मिलेगी?

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ए20 प्रो चिप, 48MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले मौजूद.

iPhone 18 Pro खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अब सेल का वक्त आ गया है. Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल कल यानी 18 सितंबर से शुरू होग. iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है. ऐसे में नए iPhone को खरीदते समय बैंक ऑफर, एक्सचेंज और No Cost EMI जैसे ऑप्शनों से बचत की जा सकती है. अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले कीमत और मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी जानना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि iPhone 18 Pro की सबसे सस्ती डील कहां मिलेगी. 

iPhone 18 Pro की कीमत कितनी है?

iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है. इसमें 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है. 512GB वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये, 1TB मॉडल की 2,39,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपये है. 

वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है. इसके 256GB मॉडल की कीमत इतनी है, जबकि 512GB वेरिएंट 2,04,900 रुपये, 1TB मॉडल 2,54,900 रुपये और 2TB वेरिएंट 3,29,900 रुपये का है. 

iPhone 18 Pro की सबसे सस्ती डील कहां मिलेगी?

iPhone 18 Pro सीरीज को खरीदने पर कुछ बैंक कार्ड से 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है. Apple की वेबसाइट पर American Express, Axis Bank और ICICI Bank के योग्य कार्ड पर यह ऑफर दिया जा रहा है. Flipkart, Amazon, Reliance Digital, Vijay Sales और Croma जैसे प्लेटफॉर्म पर कार्ड ऑफर अलग हो सकते हैं. 

पुराने फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो Apple Trade In के जरिए नए iPhone की कीमत कम की जा सकती है. पुराने फोन का मॉडल और उसकी कंडीशन देखकर एक्सचेंज क्रेडिट तय होगा. रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, एक्सचेंज पर 4,500 रुपये से लेकर 81,500 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें – Google Pixel में आया नया Scam Detection, जानें फीचर्स

6 महीने की No Cost EMI का ऑप्शन

अगर आप पूरी रकम एक साथ खर्च नहीं करना चाहते हैं तो iPhone 18 Pro को 6 महीने की No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है. iPhone 18 Pro 256GB के लिए EMI करीब 26,316 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. iPhone 18 Pro Max के लिए यह करीब 28,817 रुपये प्रति महीने है. 

iPhone 18 Pro में क्या खास?

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का LTPO OLED Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है. दोनों में 120Hz ProMotion और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है. फोन में 2nm बेस्ड A20 Pro चिपसेट और iOS 27 मिलता है. साथ ही दोनों मॉडल में 48MP मेन, 48MP टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. इसके साथ LiDAR स्कैनर और 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा भी मिलता है. 

यह भी पढ़ें – Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version