Saturday, September 26, 2026
spot_img
HomeTechnologyफोन साफ करते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?...

फोन साफ करते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? हो जाएगा बड़ा नुकसान

आपको बता दें कि फोन की स्क्रीन सिर्फ कांच का एक टुकड़ा नहीं होती है. इसके सर्फेस पर कई तरह की कोटिंग मौजूद हो सकती हैं जो उंगलियों के निशान और तेल को कम करने में मदद करती हैं. तेज केमिकल वाले क्लीनर इन कोटिंग को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकते हैं.

खासकर ऐसे क्लीनिंग प्रोडक्ट जिनमें तेज केमिकल मौजूद हों, उनका बार-बार इस्तेमाल स्क्रीन की सर्फेस को प्रभावित कर सकता है. इससे फोन जल्दी गंदा दिखाई देने लगता है और स्क्रीन पर उंगलियों के निशान भी ज्यादा नजर आते हैं.

फोन साफ करते समय कई लोग स्क्रीन पर सीधे क्लीनिंग लिक्विड छिड़क देते हैं. ये तरीका बिल्कुल सही नहीं है. लिक्विड फोन के किनारों, स्पीकर, माइक्रोफोन या चार्जिंग पोर्ट के अंदर जाता है. भले ही आपका फोन वॉटर रेजिस्टेंट हो, इसका मतलब ये नहीं है कि उस पर जानबूझकर लिक्विड डाला जाए. फोन की सेफ्टी के लिए कंपनी की सफाई संबंधी गाइडलाइन को फॉलो करना बेहतर है.

फोन की रोजमर्रा की सफाई के लिए सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़ा सबसे आसान ऑप्शन रहता है. सबसे पहले फोन को इस्तेमाल करना बंद करें और अगर संभव हो तो उसे स्विच ऑफ कर दें. इसके बाद सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से स्क्रीन और फोन की बॉडी को धीरे-धीरे साफ करें.

अगर स्क्रीन पर कोई जिद्दी दाग है तो कपड़े को बहुत हल्का नम किया जा सकता है. ध्यान रखें कि कपड़ा सिर्फ हल्का नम हो, गीला नहीं. सफाई के दौरान किसी भी तरह का लिक्विड सीधे फोन पर न डालें.

चार्जिंग पोर्ट या स्पीकर में धूल जमा होने पर पिन, सुई या किसी नुकीली चीज से सफाई करने से बचें. इससे अंदर मौजूद नाजुक हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है. इन हिस्सों की सफाई के लिए फोन बनाने वाली कंपनी की ओर से बताए गए तरीके का इस्तेमाल करें. अगर गंदगी ज्यादा जमा हो गई है और आसानी से नहीं निकल रही है तो खुद इस्तेमाल करने के बजाय प्रोफेशनल की मदद लेना बेहतर रहता है.

फोन को साफ करने के लिए Harsh Cleaner का इस्तेमाल करने से बचें. इसके अलावा ब्लीच, अमोनिया या दूसरे तेज केमिकल वाले घरेलू क्लीनर को भी फोन से दूर रखें. सबसे जरूरी बात ये है कि किसी भी क्लीनिंग लिक्विड को सीधे फोन पर स्प्रे न करें. समय-समय पर सफाई के लिए एक साफ और मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़ा काफी है. थोड़ी सी सावधानी न सिर्फ फोन को साफ रखेगी बल्कि उसकी स्क्रीन और बाहरी सर्फेस को बेकार के नुकसान से भी बचा सकती है.

Published at : 15 Sep 2026 03:30 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments