Saturday, September 26, 2026
spot_img
HomeTechnologyApple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च! कीमत से फीचर्स तक जानें...

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च! कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ

Apple का बहुप्रतिक्षित फोल्डेबल फोन आखिरकार लॉन्च हो गया है. हालांकि, इस फोन को लेकर कई सारी चर्चाएं चल रही थीं. लेकिन कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल फोन को iPhone Duo नाम से लॉन्च किया है. बता दें कि कंपनी ने इस फोन को इस तरह से डिजाइन किया है कि यूजर्स को बंद होने पर कॉम्पैक्ट iPhone का एक्सपीरिएंस मिले जबकि खोलने पर बड़ी स्क्रीन का फायदा मिल सके. कंपनी का कहना है कि ये फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और वीडियो देखने के लिए यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरिएंस देगा.

शानदार कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो इसमें कंपनी ने ट्रिपल कैमरा की जगह पर डुआल कैमरा सेटअप दिया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का Fusion Main कैमरा है और 48MP का Fusion Ultra Wide कैमरा दिया गया है.

इसके अलावा फोन में Apple Intelligence और Siri AI का सपोर्ट भी मिलता है. इन फीचर्स के जरिए Apple यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड और स्मार्ट एक्सपीरिएंस देने की कोशिश कर रहा है.

मिले जबरदस्त फीचर्स

आपको बता दें कि iPhone Duo की सबसे बड़ी खासियत इसका फोल्डेबल डिस्प्ले है. इस फोन में कंपनी ने 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले उपलब्ध कराया है जो अब तक किसी भी आईफोन में नहीं दिया गया था. इसके अलावा इस फोन के बाहर में 5.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है. दोनों डिस्प्ले में ProMotion, Always-On Display और आउटडोर में 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल जाता है. इसके अलावा फोन में IP68 रेटिंग मिलती है जिसका मतलबब है कि ये फोल्डेबल फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा.

दमदार प्रोसेर

iPhone Duo में Apple का नया A20 Pro चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा फोन में कस्टम वेपर चैंबर भी दिया गया है जो फोन को हीट होने से बचाने में मदद करता है. साथ ही फोन में डुअल-बैटरी सिस्टम मौजूद है. कंपनी का दावा है कि ये फोन यूजर्स को करीब 24 घंटों का जबरदस्त बैकअप देने में सक्षम होगा.

यह भी पढ़ें: Apple का AI अब सिर्फ iPhone में नहीं? Siri से लेकर Smart Home तक बड़ा प्लान

कितनी है iPhone Duo की कीमत

कंपनी ने भारत में Apple iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है. ये फोन 256GB से लेकर 2TB तक के स्टोरेज ऑप्शनों में उपलब्ध होगा. कंपनी ने इस फोन को Star White और Night Sky शेड में पेश किया है. इसके अलावा इस फोन के प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी.

Apple का फोल्डेबल सेगमेंट में बड़ा कदम

बता दें कि iPhone Duo के साथ Apple ने फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में अपनी पहली मौजूदगी दर्ज कराई है. बड़ी स्क्रीन, प्रीमियम डिजाइन, A20 Pro चिप और iOS 27 के नए फीचर्स इसे कंपनी के मौजूदा iPhone मॉडल्स से अलग बनाते हैं. अब देखना होगा कि करीब 3 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाला ये फोल्डेबल iPhone ग्राहकों के बीच कितना फेमश होता है.

यह भी पढ़ें:

1199 डॉलर की कीमत के साथ लॉन्च हुआ iPhone 18 Pro और Pro Max! जानें फीचर्स

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments