Home Technology Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास...

Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर

0

फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले Samsung ने अपने प्रीमियम टैबलेट Galaxy Tab S10+ पर खास ऑफर पेश किया है. कंपनी इस टैबलेट को काम, क्रिएटिविटी और स्मार्ट लाइफस्टाइल के लिए एक ऑल-राउंड डिवाइस के रूप में पेश कर रही है. बड़े Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, AI फीचर्स और बॉक्स में मिलने वाले S Pen के साथ Galaxy Tab S10+ प्रोफेशनल्स, क्रिएटिव यूजर्स और टेक पसंद करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. तो आइए जानते हैं कि  Samsung के फेस्टिव ऑफर पर क्या खास मिल रहा है. 

Galaxy Tab S10+ में क्या खास है?

Galaxy Tab S10+ में 31.47 सेंटीमीटर का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव टेक्नोलॉजी भी मौजूद है, जिससे स्क्रीन पर पड़ने वाली चमक कम होती है और विजुअल ज्यादा साफ दिखाई देते हैं. टैबलेट में क्वाड-स्पीकर सेटअप मिलता है, जिसे AI Dialogue Boost का सपोर्ट दिया गया है. इससे आवाज को ज्यादा साफ बनाने में मदद मिलती है. डिवाइस को IP68 रेटिंग मिली है, जबकि Armor Aluminium construction इसे मजबूती देने का काम करता है. 

फेस्टिव ऑफर में इतनी हुई कीमत

1. Samsung ने Galaxy Tab S10+ के दोनों वेरिएंट पर फेस्टिव कीमत पेश की है.
12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला Wi-Fi मॉडल अब 1,05,999 रुपए की जगह 88,999 रुपए में मिल रहा है,

2. 5G वेरिएंट की कीमत 1,20,999 रुपए से घटाकर 1,03,999 रूपए कर दी गई है. इसके साथ कंपनी ने No-Cost EMI की सुविधा भी दी है.

3. Wi-Fi मॉडल को बैंक के जरिए 14,833 रूपए  प्रति महीने, NBFC के जरिए 7,417 रुपए  प्रति महीने और Samsung Finance+ के जरिए 6,877 रुपए प्रति महीने की EMI पर लिया जा सकता है.

4. Samsung Finance+ में 15 प्रतिशत डाउन पेमेंट देना होगा. वहीं, 5G मॉडल के लिए बैंक से 17,333, रूपए NBFC से 8,667 रुपए  और Samsung Finance+ के जरिए 8,036 रूपए  प्रति महीने की EMI उपलब्ध है. इस ऑप्शन में भी 15 प्रतिशत डाउन पेमेंट लागू है. 

यह भी पढ़ें – iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!

S Pen के साथ मिलेंगे AI वाले फीचर्स

Galaxy Tab S10+ के साथ S Pen भी मिलता है. इसकी मदद से यूजर्स को कई प्रोडक्टिवीटी फीचर्स मिलते हैं. इनमें नोटिड असिस्ट शामिल है, जो नोट्स को ट्रांसक्राइब करने और उनका सार तैयार करने में मदद करता है. इसके अलावा PDF Overlay Translation की मदद से अलग-अलग भाषाओं वाले डॉक्यूमेंट को समझना आसान होता है. Handwriting Help फीचर लिखे हुए नोट्स को व्यवस्थित करने में मदद करता है. टैबलेट में Circle to Search और Air Command जैसे AI-powered features भी दिए गए है. ये फीचर्स Samsung के Bixby और Google के Gemini के साथ काम करते हैं.

Galaxy Tab S10+ में  10090mAh बैटरी

परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है, जिसे बढ़ाया जा सकता है. पावर के लिए 10090mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. 

यह भी पढ़ें – न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version