Home Technology UPI Payment करते हैं? ये 6 Security Tips जरूर जानें

UPI Payment करते हैं? ये 6 Security Tips जरूर जानें

0

UPI PIN को कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर न करें. 1234 जैसे आसान नंबर या जन्मतिथि को PIN बनाने से बचें. इसके साथ ही UPI ऐप में App Lock जरूर ऑन रखें. इसके लिए PIN, fingerprint या face unlock का इस्तेमाल किया जा सकता है.

UPI फ्रॉड में Request Money का भी इस्तेमाल किया जाता है. कई बार स्कैमर्स पैसे भेजने के नाम पर रिक्वेस्ट भेज देते हैं. ध्यान रखें कि पैसे पाने के लिए UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती है. इसलिए किसी अनजान रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से पहले उसे अच्छी तरह चेक करें.

UPI से होने वाले हर ट्रांजैक्शन की जानकारी तुरंत मिलना जरूरी है. इसलिए SMS और ऐप नोटिफिकेशन दोनों ऑन रखें. इससे किसी संदिग्ध ट्रांजैक्शन का पता समय पर चल सकता है.

अपनी जरूरत के हिसाब से UPI की डेली ट्रांजैक्शन लिमिट तय करें. अगर कभी फ्रॉड होता भी है, तो इससे संभावित नुकसान को सीमित रखने में मदद मिल सकती है.

अगर कोई व्यक्ति कॉल करके स्क्रीन शेयर करने या रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करने को कहे, तो ऐसा न करें. ऐसे ऐप्स के जरिए फोन का कंट्रोल दूसरे व्यक्ति के पास जा सकता है.

पैसे भेजने से पहले UPI ID और नाम जरूर चेक करें. जहां verified merchant या trusted badge दिखाई दे, वहां भी जानकारी को ध्यान से देखें. साथ ही पब्लिक Wi-Fi पर UPI ट्रांजैक्शन करने से बचें और मोबाइल डेटा या सुरक्षित नेटवर्क का इस्तेमाल करें.

Published at : 07 Sep 2026 09:36 AM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version