Monday, September 7, 2026
spot_img
HomeTechnologyFold नहीं, अब Roll होगी लैपटॉप स्क्रीन! Lenovo ने दिखाया नया टेक...

Fold नहीं, अब Roll होगी लैपटॉप स्क्रीन! Lenovo ने दिखाया नया टेक कमाल

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह अभी एक प्रोटोटाइप है, लॉन्च-कीमत अज्ञात है.

लैपटॉप की स्क्रीन को अब तक आपने खुलते और बंद होते ही देखा होगा, लेकिन Lenovo ने इसके डिजाइन को एक कदम आगे ले जाने की कोशिश की है. कंपनी ने IFA 2026 में Project Swan नाम का एक नया प्रोटोटाइप लैपटॉप दिखाया है, जिसकी स्क्रीन मुड़ने की जगह रोल होकर बड़ी हो जाती है. ऐसे में जरूरत के हिसाब से एक ही लैपटॉप की स्क्रीन का साइज बढ़ाया जा सकता है. इस कॉन्सेप्ट की मदद से आने वाले समय में लैपटॉप का डिजाइन सिर्फ पतला और हल्का होने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्क्रीन का साइज भी जरूरत के हिसाब से बदला जा सकेगा. तो आइए जानते हैं कि इसमें क्या खास होगा. 

14 इंच की स्क्रीन बन जाएगी 17 इंच

Lenovo का Project Swan फिलहाल एक प्रोटोटाइप है. इसमें 14 इंच की स्क्रीन को रोल करके 17 इंच तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें 16:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है, जिससे स्क्रीन पारंपरिक वाइडस्क्रीन लैपटॉप जैसी दिखाई देती है. Lenovo के मुताबिक, स्क्रीन 2,258 बाय 1,672 पिक्सल से बढ़कर 2,850 बाय 1,672 पिक्सल तक पहुंचती है. कंपनी ने इसे लगभग 4K डिस्प्ले बताया है. यह कॉन्सेप्ट Lenovo के पिछले ThinkBook Plus Rollable से अलग है. पिछले मॉडल में स्क्रीन ऊपर की तरफ बढ़कर 14 इंच से 16.7 इंच हो जाती थी. वहीं Project Swan में स्क्रीन की चौड़ाई बढ़ाई जाती है.

यह भी पढ़ें – NASA ने लॉन्च किया Roman Space Telescope, अब दिखेंगे अनदेखे राज

कैसा है इसका डिजाइन?

Lenovo इससे पहले CES 2026 में Legion Pro Rollable भी दिखा चुकी है. उस मॉडल में स्क्रीन 16 इंच से 21.5 इंच और फिर 23.8 इंच तक बढ़ती थी.  Project Swan का डिजाइन आसान इस्तेमाल और बेहतर काम के लिए बनाया गया है. इसके फंक्शन भी कीबोर्ड के ऊपर दिए गए फंक्शन बटन से कंट्रोल किए जाते हैं. Lenovo के अनुसार, वाइडस्क्रीन डिजाइन लैपटॉप को ज्यादा बैलेंस और कंर्फटेबल बनाता है और पारंपरिक लैपटॉप के साइज को भी बनाए रखता है. 

कीमत और लॉन्च कितनी हो सकती है?

Project Swan अभी सिर्फ एक प्रोटोटाइप कॉन्सेप्ट है. कंपनी ने इसकी कीमत, कॉन्फिगरेशन और बाजार में उपलब्ध होने की तारीख की जानकारी नहीं दी है. 

यह भी पढ़ें – Microsoft का अलर्ट! ऐसे हो रहे साइबर हमले, करोड़ों Phishing Emails का हुआ खुलासा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments