- फोल्डेबल और किफायती फोन भी 200MP कैमरे के साथ.
स्मार्टफोन कैमरे काफी आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन 200MP सेंसर की डिमांड अब भी बनी हुई है. कंपनियां इसे हाई-एंड कैमरा एक्सपीरिएंस के तौर पर पेश कर रही हैं 2026 में कई कंपनियां 200MP सेंसर वाले स्मार्टफोन लेकर आई हैं. खास बात यह है कि इस सेगमेंट में सिर्फ प्रीमियम फ्लैगशिप ही नहीं, बल्कि मिड-रेंज और किफायती फोन भी शामिल हैं. अगर आप नया कैमरा फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो 200MP कैमरे वाले इन स्मार्टफोन्स पर नजर डाल सकते हैं.
Xiaomi 17 Ultra
Xiaomi 17 Ultra में 200MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. इसके साथ 50MP मेन और 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. फोन में 50MP फ्रंट कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी और 90W Hyper Charging सपोर्ट है.
Oppo Reno 15 Pro
Oppo Reno 15 Pro में 200MP मेन कैमरे के साथ 50MP पेरिस्कोप और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 50MP कैमरा मिलता है.इसमें MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर, 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 6,500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है.
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
फोल्डेबल फोन में 200MP कैमरा चाहने वालों के लिए Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra एक ऑप्शन है. इसमें 200MP मेन कैमरा के साथ 50MP और 10MP के दो अन्य रियर कैमरे मिलते हैं. फोन में 8 इंच Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट, 5,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग है.
यह भी पढ़ें – iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
Vivo X300 Ultra
Vivo X300 Ultra में 200MP मेन और 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. इसके अलावा 50MP का तीसरा सेंसर और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 6.82 इंच AMOLED डिस्प्ले, 6,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है.
Samsung Galaxy S26 Ultra
Samsung Galaxy S26 Ultra 2026 के प्रीमियम 200MP कैमरा फोन में शामिल है. इसमें 200MP मेन कैमरे के साथ 50MP अल्ट्रा वाइड, 50MP टेलीफोटो और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 5,000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग दी गई है.
Oppo Find X9 Ultra
Oppo Find X9 Ultra की सबसे खास बात इसका डुअल 200MP कैमरा सेटअप है. इसमें 200MP मेन और 200MP टेलीफोटो कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रा वाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर मिलता है. फोन में 6.82 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7,050mAh बैटरी है, जो 100W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा Oppo Reno 15 Pro Mini, Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Redmi Note 15 Pro और Vivo V70 FE भी 200MP कैमरा वाले 2026 के मॉडल्स में शामिल हैं. इनमें अलग-अलग कीमत और फीचर्स के साथ 200MP मेन कैमरा दिया गया है.
यह भी पढ़ें – OpenAI ने शुरू किया GPT-6 Astra का रोलआउट! जानें कितना ताकतवर है ये नया मॉडल
