Saturday, September 5, 2026
spot_img
HomeTechnologyअब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च

अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह BBPS नेटवर्क पर हजारों बिलर उपलब्ध कराएगा.

हर महीने बिजली, पानी, गैस और दूसरे जरूरी बिल भरने के लिए अलग-अलग ऐप खोलना पड़ता है. अब WhatsApp इस काम को भी आसान बनाने जा रहा है. कंपनी ने भारत में Bill Payments फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूजर्स WhatsApp के अंदर ही कई तरह के बिल देख, मैनेज और उनका पेमेंट कर सकेंगे. बिल भरने के लिए बार-बार दूसरे ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी. यह फीचर भारत में धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले हफ्तों में Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि अब WhatsApp से बिजली-पानी का Bill कैसे भरें. 

WhatsApp का नया Bill Payments फीचर क्या है?

WhatsApp का नया Bill Payments फीचर Bharat Connect (BBPS) नेटवर्क पर काम करता है. इसके जरिए यूजर्स को 30 अलग-अलग कैटेगरी में 22,722 बिलर्स का एक्सेस मिलेगा. इनमें बिजली, पानी, गैस, FASTag, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड और लोन रिपेमेंट जैसे बिल शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक, यह फीचर WhatsApp की मौजूदा पेमेंट सर्विस का दायरा भी बढ़ाता है. इससे पहले ऐप पर मोबाइल रिचार्ज और दूसरी ट्रांजेक्शन से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध थीं. 

WhatsApp से ऐसे भरें बिल

बिल पेमेंट करने के लिए सबसे पहले WhatsApp खोलना होगा. इसके बाद होम स्क्रीन के ऊपर दिए गए रूपए वाले आइकन पर टैप करना होगा. यहां अपनी जरूरत के हिसाब से बिल कैटेगरी और बिलर चुनना होगा. इसके बाद कस्टमर या अकाउंट से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज करके उसे कन्फर्म करना होगा. डिटेल दर्ज करने के बाद WhatsApp बिल की रकम अपने आप दिखाएगा. रकम और बिल की जानकारी चेक करने के बाद यूजर UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकेगा. 

यह भी पढ़ें – 8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च

एक जगह मैनेज होंगे कई बिल

नए फीचर में Household Bills Summary भी दी गई है. इसमें पहले से भुगतान किए गए बिलर्स दिखाई दे सकते हैं, जिससे अगली बार उन्हें एक टैप में एक्सेस किया जा सकेगा. एक ही बिलर के तहत कई अकाउंट भी मैनेज किए जा सकेंगे. इसके अलावा Payments Home स्क्रीन पर लोकप्रिय बिल कैटेगरी भी दिखाई जाएंगी, जबकि See All ऑप्शन से 20 से ज्यादा कैटेगरी देखी जा सकेंगी. 

कैसे यूजर्स तक पहुंचेगा फीचर?

WhatsApp का Bill Payments फीचर अभी सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिला है. कंपनी इसे भारत में धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है. आने वाले हफ्तों में यह Android और iOS पर ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. 

यह भी पढ़ें – iPhone Air vs Galaxy S25 Edge…. कौन है ज्यादा पावरफुल?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments