Home Technology नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे...

नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कॉल स्क्रीनिंग, आवाज टेक्स्ट, नोट्स का सारांश भी मिलता है.

नया AI फोन लिया है तो सिर्फ कैमरा और प्रोसेसर तक सीमित न रहें. इसमें मौजूद AI फीचर्स आपके रोजमर्रा के कई काम आसान कर सकते हैं. फोटो से अनचाही चीज हटाने, आवाज को टेक्स्ट में बदलने, लाइव ट्रांसलेशन, अनजान कॉल की स्क्रीनिंग और स्क्रीन पर दिख रही चीजों को समझने जैसे फीचर्स काफी काम आ सकते हैं, हालांकि फोन में मौजूद हर AI फीचर हर व्यक्ति के लिए जरूरी नहीं होता है. कुछ फीचर्स कभी-कभार काम आते हैं, जबकि कुछ ऐसे हैं जिनकी जरूरत बार-बार महसूस हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-से 10 फीचर्स ट्राई करें जो आपका काम आसान करेंगे. 

नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई

1.  Circle to Search – स्क्रीन पर दिख रही किसी फोटो, प्रोडक्ट, जूते या कपड़े के बारे में जानकारी चाहिए तो Circle to Search काम आ सकता है. स्क्रीन पर मौजूद चीज को घेरकर बिना ऐप बंद किए उसकी जानकारी खोजी जा सकती है. अब एक फोटो में कई चीजों को चुनकर भी सर्च करने की सुविधा दी जा रही है. यह ऑनलाइन शॉपिंग, पढ़ाई और किसी चीज की पहचान में यूजफुल है. 

2.  फोटो में ऑब्जेक्ट बदलें  – कुछ फोन AI की मदद से फोटो में मौजूद किसी ऑब्जेक्ट को दूसरी जगह ले जाने, उसका आकार बदलने या फोटो के हिस्से को दोबारा तैयार करने की सुविधा देते हैं. हालांकि हर बार रिजल्ट बिल्कुल सही मिले, यह जरूरी नहीं है. 

3. लाइव ट्रांसलेशन – अलग भाषा बोलने वाले व्यक्ति से बातचीत के दौरान कुछ फोन रियल टाइम में भाषा का ट्रांसलेशन कर सकते हैं. यात्रा या अलग भाषा बोलने वाले लोगों से बातचीत में यह फीचर काफी काम आ सकता है. 

4. अनजान कॉल की स्क्रीनिंग – AI की मदद से कुछ फोन अनजान कॉल करने वाले से जानकारी लेने और कॉल आने की वजह समझने में मदद कर सकते हैं. इससे जरूरी और बेवजह की कॉल में अंतर करना आसान हो सकता है. 

5.  आवाज को टेक्स्ट में बदलें – मीटिंग, इंटरव्यू या क्लास की रिकॉर्डिंग को पूरा सुनने की जगह AI उसे टेक्स्ट में बदल सकता है. कुछ फोन बातचीत का छोटा सार भी तैयार कर देते हैं. यह स्टूडेंट, पत्रकार और ऑफिस यूजर्स के लिए काफी काम का है. 

6. फोटो से अनचाही चीज हटाएं – फोटो में पीछे कोई अनजान व्यक्ति या ऐसी चीज आ गई है जो फोटो खराब कर रही है, तो AI की मदद से उसे हटाया जा सकता है. फोन खाली जगह को खुद भरने की कोशिश करता है, जिससे अलग फोटो एडिटिंग ऐप की जरूरत कम हो सकती है. 

यह भी पढ़ें – ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1

7. AI असिस्टेंट से करवाएं काम – AI असिस्टेंट अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है. नए फोन में AI को अलग-अलग ऐप्स और कामों से जोड़ने की कोशिश हो रही है. कुछ फीचर्स में सर्विस बुकिंग या पिछली ऑर्डर जानकारी के आधार पर दोबारा ऑर्डर जैसे कई चरणों वाले काम करने की सुविधा भी दी जा रही है. हालांकि ये सुविधाएं अभी हर फोन और हर ऐप में उपलब्ध नहीं हैं. 

8. स्क्रीन और कैमरे की चीजें समझना – AI कैमरे या स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों को समझकर उनके बारे में जवाब दे सकता है. किसी पौधे की पहचान करनी हो या किसी चीज का इस्तेमाल समझना हो, तो उसकी फोटो दिखाकर सवाल पूछा जा सकता है. 

9. AI Writing Assist – ईमेल या मैसेज लिखते समय AI टेक्स्ट को छोटा करने, भाषा सुधारने या अलग अंदाज में लिखने में मदद कर सकता है. लंबे ईमेल और ऑफिस के जवाब तैयार करने में इससे समय बच सकता है. 

10. नोट्स का सारांश – लंबे नोट्स या डॉक्यूमेंट को पूरा पढ़ने में समय लगता है. AI जरूरी बातों को अलग करते हुए उसका छोटा सार तैयार कर सकता है. स्टूडेंट और ऑफिस यूजर्स के लिए यह खास तौर पर यूजफुल है. 

यह भी पढ़ें – Meta का नया AI सुनेगा 5 भारतीय भाषाएं, Muse हुआ लॉन्च

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version